Latest News

आज आपका दिन कैसा बीतेगा, देखें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines December 11, 2021, 6:42 am Technology

मेष:

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। चंद्रमा आज आपके एकादश भाव से निकलकर द्वादश भाव में गोचर करेंगे इसलिए दिन की शुरुआत तो अच्छी रहेगी लेकिन शाम के समय बेवजह के खर्चे बढ़ने से आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है। इस राशि के कुछ जातक विदेशी स्रोतों से आज के दिन लाभ कमा सकते हैं, विदेशी कंपनियों में काम करने वालों को अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य आज 68% तक आपका साथ देगा। गुड़ का दान करें।

वृषभ:

चंद्रमा आज के दिन आपके दशम भाव से एकादश भाव में गोचर करेंगे। दिन की शुरुआत बेहतरीन और शाम के समय पारिवारिक जीवन में भी आपको अच्छे फल आज के दिन मिल सकते हैं। इस राशि के जो जातक पारिवारिक कारोबार करते हैं वो शाम के समय खुद को आज लाभ की स्थिति में पा सकते हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे उनके साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। भाग्य आज 88% तक आपका साथ देगा। माता सरस्वती की आराधना करें।

मिथुन:

चंद्रमा का गोचर आज आपके दशम भाव में गोचर करेंगे, हालांकि दोपहर तक चंद्र देव आपके नवम भाव में ही होंगे इसलिए धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। शाम के समय कार्यक्षेत्र में अच्छा समय बिताएंगे, सहकर्मियों के सहयोग से किसी अटके काम को आज के दिन पूरा कर सकते हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश कर रहे हैं उन्हें किसी कंपनी से अच्छा ऑफर आज के दिन मिल सकता है। भाग्य का साथ 88% तक साथ रहेगा। जरूरतमंदों को हरी मूंग की दाल दान दें।

कर्क:

आज दिन की शुरुआत में भले ही आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हों लेकिन शाम के समय आपको अपनी सब समस्याओं का हल मिल सकता है। चंद्रमा आपके नवम भाव में गोचर करेंगे इसलिए आध्यात्मिक क्षेत्र में इस राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। पिता के साथ आपके संबंधों में निखार आएगा, अपने दिल की बातें पिता के साथ शेयर कर सकते हैं। भाग्य आज 72% तक आपका साथ देगा। भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करें।

सिंह:

चंद्रमा का गोचर आज आपके सप्तम भाव से अष्टम भाव में होगा। आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए खासकर शाम के समय ऐसा भोजन करने से बचें जो आसानी से पचता नहीं है। करियर क्षेत्र में आ रही परेशानियों को लेकर किसी दोस्त से परामर्श ले सकते हैं, अच्छी सलाह मिलने की पूरी उम्मीद है। गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ेगी। भाग्य का साथ आज 75% तक रहेगा। सूर्य को जल का अर्घ्य दें।

कन्या:

वैवाहिक जीवन में यदि किसी तरह की परेशानी आ रही थी तो आज के दिन चंद्रमा के सप्तम भाव में गोचर से वो दूर हो सकती है। जीवनसाथी को प्रसन्न करने के लिए उनके पसंद का भोजन आज के दिन बना सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर से खुलकर बातें करें और कारोबार में आ रही परेशानियों को दूर करने की कोशिश करें। भाग्य का साथ 78% तक रहेगा। गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।

तुला:

विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में अच्छे परिणाम आज के दिन प्राप्त हो सकते हैं, खाली समय में आप रोचक पुस्तकें पढ़ते आज के दिन नजर आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आज सलाह दी जाती है क्योंकि चंद्रमा आज आपके षष्ठम भाव में गोचर करेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से तुला राशि के कुछ जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है। भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। चीटियों को आटा डालें।

वृश्चिक:

चंद्रमा का गोचर आपके पंचम भाव में होगा। आज के दिन आप घर परिवार के किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। प्रेम में पड़े इस राशि के जातक शाम के समय अपने लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। उन लोगों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है जो मीडिया, राजनीति आदि के क्षेत्र में कार्य करते हैं। भाग्य आज आपका 90% तक साथ देगा। हनुमान जी को सिंदूर भेंट करें।

धनु:

आज के दिन चंद्र देव आपके तृतीय भाव से निकलकर चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे इसलिए पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा, आज के दिन आप परिवार के लोगों के बीच संतुलन बनाने के लिए उनसे खुलकर बात कर सकते हैं। इस राशि के कुछ जातक अपने लवमेट के साथ लांग ड्राइव पर भी आज के दिन निकल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी दिन अच्छा बीतेगा। आज भाग्य आपका 86% तक साथ देगा। शिवजी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मकर:

आज अपनी वाणी से आप कार्यक्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। रात के समय चंद्रमा आपके तृतीय भाव में गोचर कर चुके होंगे इसलिए भाई-बहनों के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। आपके साहस और पराक्रम में भी आज के दिन वृद्धि देखने को मिलेगी। अपनी माता के स्वास्थ्य का इस राशि के जातकों को आज के दिन ख्याल रखना होगा। आज भाग्य 82% तक आपके साथ रहेगा। घर के मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ:

चंद्रमा आज आपके लग्न भाव से निकलकर द्वितीय भाव में गोचर करे जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायक सिद्ध हो सकता है। आज के दिन पैतृक संपत्ति में इजाफा होने की संभावना है इसके साथ ही धन के लेन-देन से भी इस राशि के लोगों को मुनाफा मिल सकता है। बेवजह की चिंताएं दूर होंगी और सामाजिक स्तर पर अच्छा समय बिता पाएंगे। आज के दिन भाग्य 88% तक आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन:

चंद्रमा आपके द्वादश भाव से निकलकर आज लग्न भाव में गोचर करेंगे इसलिए अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने में कामयाब हो सकते हैं। इस राशि के कुछ जातकों को विपरीत लिंग के कर्मचारियों से करियर क्षेत्र में फायदा मिल सकता है। किसी वजह से मानसिक तनाव में थे तो आज के दिन योग ध्यान करके उसे दूर कर सकते हैं। भाग्य 80% तक आपके साथ रहेगा। ॐ बृं बृहस्पतये नम: मंत्र का जप करें।

Related Post