Latest News

शनि अमावस्या आज , जानें सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines December 4, 2021, 5:40 am Technology

मेष:

आज के दिन मेष राशि के लोगों को कार्य व्यवहार में संभलकर चलना चाहिए। अपनी वाणी को नियंत्रण में रखें नहीं तो क्रोधवश मुंह से ऐसी बातें निकल सकती हैं जिससे आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। जोखिम वाले काम और धन के निवेश को लेकर आपको सतर्क रहना चाहिए। आज अकारण से भी मेष राशि के लोग तनाव लेकर परेशान हो सकते हैं। उपाय के तौर पर आज अपनी सोच सकारात्मक रखें और मंगल के मंत्र ओम क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः का जप करें। भाग्य 61 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।

वृषभ:

वृष राशि के लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा, बहुत हद तक परिणाम आज इनके प्रयास और व्यवहार पर निर्भर करेगा। सिर भारी महसूस कर सकते हैं। अनावश्यक विचारों और सोच की वजह से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से नोंकझोंक भी संभव है। वैसे तकरार के बाद प्यार भी बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें, गैर जरूरी खर्चे होने की आशंका है। आज भाग्य 74 प्रतिशत तक साथ देता नजर आ रहा है। उपाय के तौर पर वृष राशि वालों को शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

मिथुन:

बुध की मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। काम की अधिकता रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण और अधूरे काम आज निपटाने होंगे। शरीर में थकान और मानसिक उलझन भी आप महसूस कर सकते हैं। खर्च सामान्य रहेगा, लेकिन बजट की चिंता बनी रह सकती है। किसी वजह से छात्रों का ध्यान पढ़ाई से हटा रह सकता है। उपाय के तौर पर पीपल को जल दें और शनि चालीसा का पाठ करें। भाग्य 79 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है।

कर्क:

कर्क राशि के लोगों को आज का दिन बहुत ही संयम और धैर्य पूर्वक बिताना चाहिए। अगर बहुत आवश्यक न हो तो आर्थिक फैसले आज टाल दें। सर्दी जुकाम और वायु विकार संबंधी समस्याओं का भी इस राशि के लोगों को सामना करना पड़ सकता है। आज प्रेमी से मिलने का प्लान बना रहे हैं तो जरा अपने मन को शांत करके रखें। सलाह है कि प्लानिंग के साथ आज काम करें नहीं तो बनता काम भी खराब हो सकता है। आज भाग्य 65 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है। उपाय के तौर पर आप गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें। आर्थिक मामलों में भी यह उपाय लाभप्रद रहेगा।

सिंह:

आज आप घर परिवार एवं कार्यक्षेत्र में किसी न किस वजह से उलझन महसूस करेंगे। मानसिक सुकून में कमी रहेगी। माता की सेहत या उनकी किसी बात को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर फोकस करें और आज ऐसी कोई गलती न करें जिससे आपकी छवि खराब हो। भाग्य आज 69 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर सूर्य चालीसा का पाठ करें।

कन्या:

आज के दिन कन्या राशि वालों को अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। अगर आप कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं तो आज टाल ही देना आपके हित में रहेगा। भाइयों से मतभेद और कहासुनी होने की आशंका है। पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। भाग्य के सहारे काम नहीं बनेगा, परिश्रम से सफलता पाएंगे। आज उपाय के तौर पर आपको दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। भाग्य 61 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है।

तुला:

आज का दिन तुला राशि के लिए मिलाजुला सा रहेगा। मन में कई तरह से अच्छे बुरे ख्याल आते रहेंगे। काम को लेकर अरुचि रहेगी, ध्यान कही, और आप कहीं होंगे। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल रहेगा, फिर भी कुछ खालीपन महसूस कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें, मुंह से अपशब्द निकल सकता है। भाग्य आज 72 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर आज शनि स्तोत्र का पाठ करें, पीपल को जल दें।

वृश्चिक:

मंगल की राशि वृश्चिक वालों के लिए आज का दिन उथल-पुथल भरा रह सकता है। किसी न किसी वजह से आप मानसिक तौर पर परेशान रह सकते हैं। जोखिम से नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय आपको सतर्क रहना चाहिए। आज यात्रा कर रहे हैं तो अपने सामान का भी पूरा ख्याल रखें। आज आपके लिए सलाह है कि सेहत के मामले में जोखिम एकदम न लें। भाग्य आज 52 प्रतिशत तक साथ दे सकता है। उपाय के तौर पर महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

धनु:

आज का दिन धनु राशि वालों के लिए खर्चीला रह सकता है। जरूरी चीजों के साथ कई गैर जरूरी खर्चे भी आज हो सकते हैं। कामकाज में आज आपकी व्यस्तता रह सकती है फिर भी परिवार को पूरा समय देने की कोशिश करेंगे। सालाह है कि विरोधियों से सतर्क रहें। पैरों और बायीं आंखों में तकलीफ हो सकती है। नींद भी काफी बुलाने पर आएगी। उपाय के तौर पर आज धनु राशि के लोग दूध में हल्दी डालकर सेवन करें, गुरुजनों से आशीर्वाद लें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

मकर राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आय और व्यय के बीज आप संतुलन बनाए रख सकते हैं। मोटर मैकेनिक, बिजली उपकरणों, भवन निर्माण का काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कारोबार और आजीविका की दृष्टि से बेहतरीन रहेगा। छोटे भाई-बहनों के सात तालमेल बनाकर रखेंगे तो उनसे सहयोग पाएंगे। भाग्य आज 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर शनिदेव को तिल का तेल अर्पित करें।

कुंभ:

आज कुंभ राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलना होगा, सहयोग में कमी रह सकती है। अगर आपकी आज छुट्टी है तो घर के काम में व्यस्त रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी परेशानी बनी रह सकती है। बच्चों की शिक्षा और सेहत को लेकर भी इस राशि के लोग आज चिंतित रह सकते हैं। उपाय के तौर पर आज कुंभ राशि के लोगों को काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए। भाग्य 72 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।

मीन:

आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए आत्मचिंतन वाला रहेगा। आज आप कुछ वर्तमान और कुछ भविष्य की योजनाओं और स्थितियों पर विचार कर सकते हैं। बच्चों को लेकर भी आज आप कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। मीन राशि के लोगों में आज कुछ नया सीखने की चाहत भी रहेगा जो कि उनके करियर के लिए फायदेमंद होगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। धर्म-कर्म में भी रुचि लेंगे। आज भाग्य 84 प्रतिशत तक मीन राशि का साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर बस इतना करें कि मन को शांत और सोच सकारात्मक रखें।

Related Post