Latest News

शुभ अशुभ योगों के बीच आज कई राशियों में होगा परिवर्तन, जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

neemuch headlines December 3, 2021, 8:21 am Technology

मेष:

आज के दिन मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए। कारोबार में और कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी स्थिति बन सकती है जिससे मानसिक तनाव बना रह सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको कुछ उलझन रह सकती है। किसी सगे-संबंधी को लेकर तनाव और सोच-विचार में रहेंगे। यह भी सलाह है कि आज नफा नुकसान अचानक होगा इसलिए निवेश के मामले में सतर्कता रखें। वाहन चलाने समय जल्दबाजी से बचें।

वृषभ:

वृष राशि वालों को आज के दिन पारिवारिक जीवन को बहुत ही प्यार और समझदारी से डील करना होगा। आपके साथी को आपके साथ और विश्वास की दरकार रहेगी। आप ऐसा कर पाते हैं तो गृहस्थी में प्यार और रोमांच बढ़ेगा। साझेदारी के काम में आपको हर पहलू पर ध्यान देना होगा। किसी बात को लेकर साझेदारों से मतभेद की आशंका। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से कूटनीतिक तरीके से डील करें। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। भाग्य का साथ आज 80 प्रतिशत तक मिल जाएगा।

मिथुन:

आज मिथुन राशि के लोगों को बहुत सोचने की जरूरत नहीं है। आप जैसे ईमानदारी से काम कर रहे हैं वैसे ही कीजिए। विरोधियों को लेकर तनाव न लें, आपकी लगनशीलता और सच्चाई आपको आगे लेकर जाएगी। वाणी पर संयम रखें, कुछ भी किसी से कहने से पहले विचार कर लें। नई तकनीक और ज्ञान पाने की चाहत रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, वैसे बदलते मौसम में लापरवाही से बचें। जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग के लिहाज से दिन शानदार है। आज भाग्य 89 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

कर्क:

आज कर्क राशि वालों का मन कुछ विचलित रह सकता है। काम में आपका मन उचाट सा रह सकता है। लव लाइफ में कुछ कहासुनी और गलतफहमी न हो जाए, इस बात का ध्यान रखें। बच्चों की पढाई और स्वास्थ्य को लेकर भी कई लोगों की आज चिंता रह सकती है। खान-पान संतुलित रखें। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से आज उचाट रह सकता है। आज भाग्य का साथ आपको 72 प्रतिशत तक मिल रहा है।

सिंह:

सिंह राशि के लोगों आज जरा अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। सुख आनंद की चाहत में आज आपके हाथों कुछ गैर जरूरी खर्च हो सकता है। नौकरी कारोबार में भी आज कई तरह के काम की जिम्मेदारी आपके ऊपर बनी रह सकती है। एक-एक करके काम निपटाएं नहीं तो 10 के चक्कर में 1 भी नहीं पूरा हो पाएगा। वाहन की जांच करके चलें नहीं तो टायर पंचर या दूसरी कोई समस्या भी हो सकती है। भाग्य का साथ आज 63 प्रतिशत तक मिलेगा।

कन्या:

आज के दिन कन्या राशि के लोग आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे लेकिन जोश में होश न खो बैठें इस बात का ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार संतुलित रखिएगा नहीं तो भाई-बहनों से बीच मनमुटाव भी हो सकता है। दोस्तों और सगे-संबंधियों के भरोसे काम छोड़ने की गलती न करें, निराश होंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें। भाग्य आज 78 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा।

तुला:

तुला राशि के लोगों का मन आज चंचल रह सकता है। किसी संबंधी और मित्रों को लेकर आप वैचारिक उलझन में रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज आपका दिन सामान्य रहेगा, गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे। जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे, आपसी स्नेह और प्रेम भी बना रहेगा। सलाह है कि रक्तचाप नियंत्रण में रखें, नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। भाग्य आज आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मानसिक उलझन वाला रह सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। रक्तचाप से संबंधित रोगियों को अपना ध्यान रखना चाहिए। पारिवारिक जीवन में क्रोध और वाणी पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो कहासुनी हो सकती है। सलाह है कि आज आप जोखिम वाले काम से बचें। यात्रा में और वाहन चलाते हुए लापरवाही से बचें। आज भाग्य का साथ आपको 58 प्रतिशत तक प्राप्त हो रहा है।

धनु:

धनु राशि के लोगों के लिए दिन सुख वैभव प्रदान करने वाला रहेगा। कामकाज में आप उत्साहित होकर आगे बढेंगे। मित्रों और सहकर्मियों से भी आपको सहयोग मिलेगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ भी आज धनु राशि वालों की अच्छी रहने वाली है। शादी की बात भी आज आगे बढा सकते हैं। भाग्य आज 92 प्रतिशत तक आपके साथ है।

मकर:

आज के दिन मकर राशि वालों को कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। ऑटो मोबाइल, किराना, ट्रैवल, रसायन और लोहे के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन बिजनस के लिहाज से अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। घर किसी सदस्य की सेहत को लेकर इस राशि के कुछ लोगों को चिंता हो सकती है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज प्रयास कर सकते हैं। भाग्य आज 77 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

आजीविका और करियर के मामले में आज आपको काफी संभलकर चलने की जरूरत है। महत्वपूर्ण कागजातों को ठीक से पढ़कर ही हस्ताक्षर करें। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े लोगों की व्यस्तता अधिक रहेगी। पारिवारिक जीवन में दिन सामान्य रहेगा। काम के लिए समय से निकलें। सरकारी काम उलझन के बाद बन सकते हैं। सेहत संबंधी सावधानी जरूर बरतें। भाग्य आज के दिन 69 प्रतिशत तक साथ देता दिख रहा है।

मीन:

मीन राशि वालों को आज अपनी बुद्धि के दरवाजे खोलकर रखना चाहिए, जो भी फैसला लें उस पर गंभीरता से विचार कर लें। यात्रा और लेन-देन में भी आपको सतर्क रहना चाहिए। अपने आप को खुश रखें और नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। भाग्य का साथ आज 58 प्रतिशत तक मिल रहा है।

Related Post