Latest News

किन किन राशियों की धन और संपत्ति की अभिलाषा आज होगी पूरी, रुका कार्य होगा संपन्न जानिए आपका आज का राशिफल

Neemuch Headlines November 25, 2021, 6:24 am Technology

मेष:

आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। लेकिन आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल में जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ:

आज का दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सायंकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है और किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन:

पिता के आशीर्वाद तथा उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी और व्यर्थ व्यय से बचें। सायंकाल में शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी से भी वांछित सिद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क:

राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं राशि पर बृहस्पति का अष्टम होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष की स्थिति को मजबूत करेगा। आज आपके व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सायंकाल से लेकर देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।

सिंह:

राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार संभव है। सायंकाल में प्रियजनों के दर्शन और हास्य-परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।

कन्या:

आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख और पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर-गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। आपको राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला: आज छात्रों को शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। नौकरी पेशा जातकों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे, वाक्पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा और देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। दोस्तों के साथ भी आप कोई प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक:

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान और यश में वृद्धि कराएगा। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं सैर-सपाटे और मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु:

आज गृह उपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य, कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, जिसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके विरुद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।

मकर:

आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक मजबूत होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सायंकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ:

राशि स्वामी शनि की द्वादश स्थिति के कारण पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सायंकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा-पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

मीन:

वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा। आज पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सायंकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलैक्स होगा। माता-पिता की सलाह और आशीर्वाद आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। दिन आपका उत्तम रहने वाला है।

Related Post