Latest News

आज ग्रह नक्षत्रों की चाल का आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव, देखें आज का आपका भविष्यफल

Neemuch Headlines November 18, 2021, 7:54 am Technology

मेष:

चंद्रमा आपकी ही राशि में विराजमान हैं इसलिए मानसिक शांति का अनुभव आज के दिन आपको हो सकता है। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण सामाजिक स्तर पर आपको अच्छे परिणाम दिलाएगा। अपने विचारों से आप कार्यक्षेत्र में आज के दिन अपने सीनियर्स को भी इंप्रेस कर सकते हैं। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। आज भाग्य आपका 90 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। लाल चंदन का तिलक करें।

वृषभ:

आज वृषभ राशि के जातकों की रुचि धर्म-कर्म और अध्यात्म में रहेगी। किसी ज्ञानी और आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलकर मन आनंदित होगा, जीवन के प्रति और सोच एवं दिशा बदलेगी। हालांकि इस राशि के लोगों को आज के दिन धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधान रहना होगा। बिजनस करते हैं तो किसी सहयोगी से आज के दिन लाभ प्राप्त हो सकता है। भाग्य आज 77 प्रतिश तक आपके पक्ष में दिख रहा है। लक्ष्मी नारायण की पूजा।

मिथुन:

आज आपके अंदर सही अवसरों को पहचानने की अंतर्दृष्टि होगी जिससे आपको लाभ आज के दिन प्राप्त हो सकता है। जो लोग शेयर बाजार में पैसा निवेश करते हैं उनको लाभ मिलने की संभावना है। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में भी इस राशि के लोगं को सुखद फल मिलेंगे आज बड़े भाई-बहनों के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। भाग्य पूरा मेहरबान है, 93 प्रतिशत तक किस्मत का साथ मिलेगा। गणपति स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क:

यदि कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की आपको उम्मीद है तो आज आपको अच्छे संकेत इस विषय में मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में थे उनकी मुराद भी आज के दिन पूरी हो सकती है। इस राशि के जिन लोगों ने किसी विदेशी कंपनी में जॉब के लिए इंटरव्यू दिया था उनको आज के दिन अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। बेवजह की चिंताएं आज के दिन दिमाग से दूर होंगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक आपका सात दे रहा है। भगवान विष्णु को तुलसी की मंजरी भेंट करें।

सिंह:

आपके नवम भाव में चंद्रमा के होने से आज के दिन आप अपने आसपास के लोगों के साथ बहुत स्नेहपूर्ण व्यवहार करेंगे। आपकी शालीनता से लोग प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के कुछ जातक आज के दिन से योग-ध्यान को अपने जीवन में जगह दे सकते हैं। भाग्य का आपको साथ मिलेगा जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर होंगी। भाग्य का प्रतिशत आज 86 प्रतिशत तक रहेगा। जल में गंगाजल मिलकर स्नान करें।

कन्या:

कन्या राशि के जातक हर कार्य को पूरी एकाग्रता के साथ करना पसंद करते हैं लेकिन आज के दिन अष्टम भाव में विराजमान चंद्रमा आपके व्यवहार में चंचलता भर सकते हैं। आपका ध्यान काम से ज्यादा बेवजह की चीजों पर हो सकता है। मन को काबू में लाने के लिए ध्यान का सहारा लें। गूढ़ विषयों का अध्ययन करने वाले इस राशि के जातकों को सुखद फल मिल सकते हैं। भाग्य का प्रतिशत आज कन्या राशि के लिए 79 प्रतिशत रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ कीजिए।

तुला:

चंद्रमा आज के दिन आपके सप्तम भाव में होंगे इसलिए जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में मधुरता आ सकती है। आज आपका साथी आपको खुश करने के लिए आपकी पसंद के भोज्य पदार्थ बना सकता है। जो लोग शादी योग्य हैं उनको किसी रिश्तेदार की मदद से आज के दिन कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले इस राशि के जातक मुनाफा कमा सकते हैं। भाग्य का साथ आज 73 प्रतिशत तक रहेगा। देवी लक्ष्मी की पूजा करें, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक:

स्वास्थ्य का आज के दिन विशेष ध्यान रखें, आज ऐसे भोज्य पदार्थों का सेवन करें जिनसे पेट भले ही न भरे लेकिन स्वास्थ्य ठीक रहे। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज के दिन अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। इस राशि के कुछ लोग अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मिल सकते हैं, उनसे बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल ध्यान से करें नहीं तो इसका बुरा प्रभाव वैवाहिक जीवन पर देखने को मिलेगा। भाग्य आज 67 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। हनुमान चालीसा का पाठ कीजिए।

धनु:

इस राशि के विद्यार्थियों की एकाग्रता आज के दिन प्रबल होगी जिससे शिक्षा के क्षेत्र में आ रही कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। अपनी भावनाओं को इस राशि के जातक बहुत सही तरीके से लोगों के सामने व्यक्त कर पाएंगे जिसके चलते कार्यक्षेत्र में भी आपकी स्थिति में सुधार होगा। प्रेम में पड़े धनु राशि के जातक अपने लवमेट को सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। भाग्य का प्रतिशत आज 75 प्रतिशत तक रहेगा। हल्दी का तिलक लगाएं।

मकर:

आज के दिन मकर राशि के लोगों को इस बात का अहसास हो सकता है कि, यदि पारिवारिक जीवन सुखद है तो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। चंद्रमा के सुख भाव में होने से पारिवारिक जीवन में आज के दिन आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। जो लोग घर से दूर रहकर जॉब कर रहे हैं आज घर जाने का प्लान बना सकते हैं। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से संपर्क हो सकता है। भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ है। शनि चालीसा का पाठ करें।

कुंभ:

आपकी राशि से तृतीय भाव में आज के दिन चंद्र देव विराजमान रहेंगे इसलिए कुंभ राशि के जातकों के व्यवहार में अच्छे बदलाव आएंगे। आज किसी बात पर यदि आपको गुस्सा भी आता है तो उसे व्यक्त करने की बजाय आप शांत रहना पसंद करेंगे। आपके छोटे भाई-बहन हैं तो उनके साथ आज आप अच्छा समय बिता सकते हैं। कार्यक्षेत्र से पारिवारिक जीवन तक सभी क्षेत्रों में प्रभाव की वृद्धि होगी। भाग्य आज 85 प्रतिशत तक आपके साथ है। घर के बड़ों से आशीर्वाद लें, जरूरतमंदों को कुछ दान भी दे|

मीन:

आपके वाणी के भाव यानि द्वितीय भाव में आज चंद्रमा के विराजमान होने से अपने शब्दों से आप लोगों को मोहित कर सकते हैं। आपकी मीठी वाणी कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम दिलाएगी। सेल्स से जुड़ा कार्य करते हैं तो आज कोई डील फाइनल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रयास और व्यस्तता का लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का संयोग बन रहा है।

Related Post