Latest News

राहु और बुध का प्रभाव आज कई राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद जानिये आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines October 26, 2021, 8:35 am Technology

मेष:

इस राशि के जो लोग तकनीकी क्षेत्रों में कार्य करते हैं आज के दिन उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होगी। हालांकि चंद्रमा के तृतीय भाव में विराजमान होने से आपको गले से संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं इसलिए ज्यादा ठंडी चीजों को खाने से बचें। प्रभाव में वृद्धि होती, साहस से लाभ उठा सकते हैं।

वृषभ:

वृषभ राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है। पिता और पैतृक संपत्ति से भी सुख मिलने का योग है। द्वितीय भाव में चंद्रमा के होने से सामाजिक कार्यों में आप सहभागी हो सकते हैं। गैर जरूरी खर्चे आज कम होंगे, धन संचय पर फोकस रहेगा। बात-चीत की कला से आप कारोबार में लाभ पाएगा।

मिथुन:

आपके लग्न भाव में चंद्रमा के होने से विनम्रता आपके स्वभाव में देखी जा सकती है। आज अपने विवेक के बल पर आप हर क्षेत्र में अच्छे फल प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी कारणवश लंबे समय से परेशान चल रहे थे तो उस परेशानी का हल आज आपको मिल सकता है।

कर्क:

आज आपके व्यय के भाव यानी कि द्वादश भाव में चंद्रमा के होने से धन से जुड़े मामलों को लेकर आपको सावधान रहना होगा। यदि लेन-देन करने वाले हैं तो अपने आस-पास किसी विश्वासपात्र व्यक्ति को अवश्य रखें। आज आप चिंता भी अधिक करेंगे और नींद भी कम आएगी। कुछ लोगों को न चाहते हुए भी यात्रा करनी पड़ सकती है।

सिंह:

आपके एकादश भाव में विराजमान चंद्रमा आपकी मनोकामनाओं को आज पूरा कर सकते हैं। इस राशि के जातकों उन कार्यों में आज के दिन लाभ होगा जिन्हें वह लंबे समय से कर रहे हैं। निवेश के मामले में भी आज इस राशि के लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों से सहयोग पाएंगे।

कन्या:

कन्या राशि के उन जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है जो राजनीति में हैं या सरकारी क्षेत्रों में कार्य करते हैं। आज के दिन कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। कारोबार में प्रगति होगी। पद-प्रतिष्ठा का भी लाभ पा सकते हैं।

तुला:

आज तुला राशि के लोगों में धार्मिक और आध्यात्मिक भाव का संचार होगा। भाग्य आपको कम परिश्रम से ही कई कार्यों में सफल बनाएगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज दिन विशेष होगा। छात्र भी आज अपने प्रदर्शन से प्रसन्न होंगे। गृहस्थी भी आज आपकी अच्छी रहेगी।

वृश्चिक:

इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य को लेकर आज सावधान रहना होगा, इसके साथ ही यदि वाहन चलाते हैं तो बहुत सावधानी से चलाएं। मन को शांत रखने के लिए इस राशि के जातकों को आज योग ध्यान करना चाहिए। जोखिम वाले काम में आज हाथ डालने से बचें।

धनु:

धनु राशि के कारोबारी आज अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यदि साझेदारी में बिजनस करते हैं तो किसी तरह का शुभ समाचार आपको अपने साझेदार से मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभूति होगी। राशन और खुदरा कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अनुकूल रह सकता है।

मकर:

मकर राशि के उन जातकों को आज सावधान रहना होगा जो कोर्ट कचहरी के चक्कर में पड़े हैं। आज जितना हो सके अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, नहीं तो परेशानियों में फंस सकते हैं। विरोधी आज सक्रिय रहेंगे इनसे सतर्क रहें। सलाह है कि ऐसा कोई काम न करें जिससे बात आपके सम्मान तक पहुचा

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है और उसमें हिस्सा लेकर आप तरोताजा महसूस कर सकते हैं। घर में आनंद उत्साह का माहौल हो सकता है। इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन:

चंद्रदेव आज के दिन आपके सुख के भाव में विराजमान होंगे इसलिए पारिवारिक जीवन हो या सामाजिक हर जगह आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जो प्रॉपर्टी जमीन खरीदना चाहते थे उनकी मनोकामना भी आज पूरी हो सकती है। माता और मातृ पक्ष से सुख मिलेगा। इस राशि के जो जातक वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं उनकी चाहत भी आज पूरी हो सकती है।

Related Post