Latest News

किन किन राशियों को आज प्राप्‍त होगी धन और करियर में सफलता जनिये आज का आपका राशिफल

Neemuch Headlines September 12, 2021, 7:31 am Technology

मेष:

मेष राशि के जातकों की मेहनत का फल उन्हें मिलेगा। आज उनका सारा ध्यान अर्जित धन से और अधिक पैसा कैसे बनाया जाए इसके तरीके खोजने पर रहेगा, जिससे वह कामयाब भी होंगे। आज मोटा मुनाफा कमाने का योग है और भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा कम मेहनत में अधिक धन प्राप्ति के योग हैं। कुछ नई डील फाइनल होने के चांस हैं। जिन पर कुछ धन भी खर्च होगा। मित्रों का सहयोग कार्यक्षेत्र में मिलेगा।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल है। मन मुताबिक सभी काम हो जाएंगे धन प्राप्ति के अच्छे अवसर उपलब्ध होंगे। इस वक्त भोग विलास पर ज्यादा खर्च करने से बचना चाहिए वरना आगे नुकसान आपको ही होगा।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों का सारा ध्यान आज अपने काम को बढ़ाने पर रहेगा जिसके लिए वह सोशल मीडिया का उपयोग भी करेंगे। आपका आत्मविश्वास सफलता की नई राह खोलेगा और आापके ज्ञान में वृद्धि होगी। मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान हैं खर्च सोच-समझकर करें।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को उनके बड़े भाइयों का सहयोग कार्यक्षेत्र में मिलेगा। मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न है इसलिए कार्यक्षेत्र में खूब मन लगाकर काम करें और ज्यादा से ज्यादा धन प्राप्ति कर अपने भविष्य को सुरक्षित करें।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों की बौद्धिक क्षमता और दूसरों के बोलने से पहले ही उनकी जरूरत को समझने की ताकत की वजह से आज आप दूसरों के साथ बेहतर रिलेशनशिप मेंटेन करने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के लिए दिन अच्छा है। भाग्‍य पूरा साथ देगा।

तुला:

तुला राशि जिनका व्यापार-व्यवसाय विदेश से संबंधित है, उनके लिए यह एक अच्छा दिन है। आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे, रुकावटें दूर होंगी। नए अनुबंध बनेंगे और भाग्‍य आपका साथ देगा।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातक रिस्क लेकर काम करेंगे, जिसमें वह सफल भी होंगे। चारों ओर से धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन का निवेश फायदेमंद रहेगा।

धनु:

धनु राशि के लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में एक मुश्किल दिन है अतः उच्च अधिकारियों की सलाह से ही काम करें वरना अधिकारी वर्ग नाराज हो सकता है। लड़ाई-झगड़े से मन अशांत होने की संभावना है। धन प्राप्ति के लिए समय अनुकूल है। मकर: मकर राशि के जातकों को बातचीत में आज बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। सही शब्दों के चयन से वह अपने सहयोगियों में जोश भर सकते हैं लेकिन गलत शब्द कार्यक्षेत्र में नकारात्मक माहौल बना सकते हैं इसका जरूर ध्यान रखें। धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की विशेष अनुकंपा आप पर है इसका पूरा फायदा लें।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों को नया काम मिलने का योग बन रहा है। काफी समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होने को है। उत्तम धन प्राप्ति का योग बन रहा है। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।

मीन:

मीन राशि के जातकों के नए आइडिया उनके बॉस को पसंद आएंगे। आज काम थोड़ा ज्यादा करना पड़ेगा परंतु मन में संतुष्टि रहेगी धन प्राप्ति के लिए दिन अच्छा है खर्च को नियंत्रित करना भी जरूरी है।

Related Post