Latest News

5000 MAH बैटरी, 128GB स्टोरेज, 64MP मेन और 16MP सेल्फी कैमरा वाले Realme 8 पर मिल रहा Discount, Flipkart से ₹ 520 की EMI पर भी ला सकते हैं घर

Neemuch headlines August 28, 2021, 1:10 pm Technology

REALME 8 के 4G और 5G दोनों वेरिएंट आते हैं। आज हम यहां REALME 8 4G के बारे में बात करने वाले हैं। इस फोन में 8GB तक RAM मिलती है। फोन में बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। साथ ही इसमें फोन में कई कैमरे दिए गए हैं। अभी इस स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इन दिनों ई-कॉमर्स वेबसाइट FLIPKART पर REALME FAN FESTIVAL 2021 सेल चल रही है। सेल में कंपनी के कई फोन्स पर डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें से एक REALME 8 भी है। इसे कम EMI और एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 2400x1080 वाला Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz और डिस्प्ले रेशियो 20:9 है। यह फोन तीन RAM वेरिएंट 4GB, 6GB और 8GB में आता है। इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन MediaTek Helio G95 प्रोसेसर से लैस है और Android 11 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी, Dual Sim स्लॉट, 4G VOLTE, 4G, 3G और 2G नेटवर्क टाइप मिलता है।

Realme 8 में बैक में 64MP का प्राइमरी और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर के साथ-साथ 2MP-2MP के दो अन्य सेंसर मिलते हैं। फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपये का शुरुआती कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। Citi बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत की छूट है। Kotak Mahindra और YES बैंक के EMI ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत तक की छूट है। इसे ₹520 की EMI पर खरीद सकते हैं। फोन पर 14450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है।

Related Post