Latest News

नीमच कृषि उपज मंडी में बम्‍पर आवक, 37 हजार बोरी से ज्यादा उपज आई, लहसुन की आवक 12 हजार बोरी से ज्यादा

Neemuch Headlines October 14, 2020, 6:26 pm Technology

नीमच । कृषि उपज मंडी में मंगलवार को करीब 37 हजार बोरी से ज्यादा उपज की आवक हुई।

इसमें लहसुन की आवक 12 हजार बोरी से अधिक रही।

बम्पर आवक होने से मंडी परिसर उपज से पटा रहा।

साथ ही मंडी के बाहर भी लहसुन से भरे वाहनों की कतार नजर आई।

शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग पर कृषि उपज मंडी स्थित है। नीमच मंडी प्रदेश की बड़ी और ए ग्रेड मंडी की श्रेणी में आती है।

नीमच स्थित मंडी में प्रतिदिन करीब 45 से 60 तरह की उपज विक्रय के लिए आती है।

रोजाना 2 से 5 करोड़ रुपए प्रतिदिन का कारोबार होता है।

लहसुन और प्याज के मामले में नीमच मंडी को बड़ी मंडी माना जाता है।

पिछले कुछ समय अपनी मांगों को लेकर मंडी कर्मचारी, तुलावटी, हम्‍माल तथा व्‍यापारी हड़ताल पर थे।

प्रदेश सरकार के आश्‍वासन के बाद पुन: मंडी सुचारू रूप से शुरू हुई।

मंडी शुरू होने के बाद से ही मंडी में जीन्‍सों की बम्‍पर आवक हो रही हैं।  

इसमें से लहसुन की बंपर आवक हो रही है।

शहर की कृषि उपज मंडी में मंगलवार को उपज की बंपर आवक रही।

मंडी प्रबंधन की माने तो मंगलवार को दिनभर मंडी में करीब 37 हजार बोरी की आवक हुई।

लहसुन की आवक करीब 12 हजार बोरी रही। आवक अधिक होने से भाव में उतार-चढ़ाव देखा गया।

मंगलवार को लहसुन 12 हजार बोरी की आवक हुई। जिसमें लहसुन बढि़या माल 11 हजार 900 से 12 हजार, बढि़या स्‍पेशल माल 12 हजार 300 से 12 हजार 400  तथा एवरेज माल 11 हजार 200 से 11 हजार 300 रूपए प्रति क्विंटल तक बिकी।

लहसुन की आवक अधिक होने से लहसुन मंडी परिसर समूचा लहसुन से भरा नजर आया। किसानों के वाहनों की कतारें बाहर की और भी लगी नजर आई।

इन्हें मंडी परिसर में स्थान की उपलब्धता के अनुसार प्रवेश दिया गया।

इस प्रकार रही मंडी में विभिन्‍न

*उपज आवक-*

लहसुन-  12000 बोरी

सोयाबीन-  8000 बोरी मुंगफली-  8000 बोरी

गेहु-  5000 बोरी

मैथी-  1500 बोरी

धनिया-  1500 बोरी

उड़द-  400 बोरी

Related Post