Latest News

देशभर में केवल नीमच में सी.आर.पी.एफ. ने मनाया 82 वां स्थापना दिवस

neemuch headlines July 27, 2020, 8:30 pm Technology

नीमच! आज के दिन को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रतिवर्ष स्थापना दिवस के रूप में, बहुत धूमधाम से मनाता है तथा इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। परंतु कोविड-ं19 को देखते हुए, इस वर्ष सी.आर.पी.एफ. की जन्मस्थली होने के नाते, केवल "नीमच" में सीमित तौर पर स्थापना दिवस मनाया गया ।

इस अवसर पर देश के माननीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय, गृह सचिव अजय भल्ला एवं सी.आर.पी.एफ. के महानिदेशक डाॅ. ए.पी.माहेश्वरी, अन्य अधिकारियों एवं जवानों सहित नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम से आनलाईन जुड़े और शहीदों की याद में नतमस्तक हुए। नीमच स्टेशन में त्रिगंजा पार्क स्थित शहीद स्मारक पर, बी. एस. चौहान, आई.जी. ने माननीय गृह राज्य मंत्री की और से देशसेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। शोक शस्त्र में बैंड धुन के साथ षहीदों की याद में दो मिनट का मौन, शहीदों को सलामी तथा "वतन की राह में वतन के नौजवान शहीद हों" के प्रेरणामयी गीत का परम्परागत गायन किया गया। इस अवसर पर महानिदेशक, सी.आर.पी.एफ. ने माननीय गृह राज्यमंत्री का स्वागत भाषण दिया तथा सी.आर.पी.एफ. के संक्षिप्त इतिहास, शहादत एवं जनभागीदारी के कार्यों के बारे में बताया।

उन्होने बताया कि आज तक 2215 वीर जवानों ने अपनी शहादत दी है और इनके नाम नीमच के त्रिंगजा पार्क की शोर्य शिलाओं पर अंकित किए गए हैं। इस दिन को सी.आर.पी.एफ. वीरोत्सव के रूप में मनाती है। उन्होने कहा कि इस बल को 2000 से अधिक वीरता अलंकरण प्राप्त हो चुके हैं। जैसा कि विदित है कि 27 जुलाई 1939 को इसी शहर नीमच में, इस बल का जन्म, क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के नाम से हुआ था। बाद में जिसका नाम, देश के प्रथम गृहमंत्री श्री वल्लभ भाई पटेल ने परिवर्तित किया और आज यह बल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के नाम से जाना जाता है तथा वर्तमान में 246 बटालियन के साथ आज विश्व का सबसे बड़ा अर्द्धसैनिक बल बन चुका है।

माननीय गृह राज्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में, बल के वीर जवानों की षहादत को नमन करते हुए, प्रत्येक क्षेत्र में बल की भागीदारी का जिक्र किया तथा इसकी "सेवा एवं निष्ठा" उक्ति अनुसार, बल के कार्यों को सराहा। उन्होने इस बल को माननीय प्रधानमंत्री जी का "विश्वाश" तथा माननीय गृहमंत्री का "भरोसा" कहकर संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होने अपने कर-ंउचयकमलों से आंतरिक सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा तथा करोना बचाव में सी.आर.पी.एफ. की सेवा पर डाॅक्यूमेंटरी का लोकार्पण किया। इसके साथ ही बल के दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों सहित सभी सदस्यों के व्यक्तिगत कल्याण से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए ’’संभव’’ एप का विमोचन भी किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन एवं सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर भी किया गया। त्रिगंजापार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पण कार्यक्रम में, ग्रुप केन्द्र के डी.आई.जी. आर. एस. रावत, आर.टी.सी. के डी.आई.जी. राजेश सजयकरवाल के साथ-ंसाथ नीमच जिले के प्रशासनिक अधिकारी डी.एम. जितेन्द्र राजे, एस.पी. मनोज कुमार राय, सीईओ पंचायत श्रीमती भव्या मित्तल तथा डी.एफ.ओ क्षीतिज कुमार गुप्ता ने भी भाग लिया। सी.आर.पी.एफ. कैम्पस में सभी संस्थानों के अन्य कार्यालय अध्यक्ष, अधिकारी एवं जवान, मास्क लगाकर एवं शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए, मौजूद रहे।

Related Post