Latest News

चार लाख रुपये के चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद, गिरफ्तार

Neemuch headlines July 15, 2026, 6:41 pm Technology

मनासा। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल तथा एसडीओपी मनासा श्रीमती शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मनासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 4 लाख रुपये मूल्य के चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार फरियादी ने 5 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे के बीच अज्ञात बदमाश उसके मकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नकद एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना मनासा में अपराध क्रमांक 348/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। विश्वसनीय सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तूफान पिता लालूराम गुर्जर निवासी टामोटी, थाना कुकड़ेश्वर बताया। प्रारंभ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है, बरामद कर लिए।

सराहनीय भूमिका निभाने वालों में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी, उपनिरीक्षक तेज सिंह सिसोदिया, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, प्रधान आरक्षक 257 अकीब मेव, आरक्षक 569 अंकित जोशी, 638 ईश्वर चौहान एवं 631 पिकेंश मोगिया का विशेष योगदान रहा।

Related Post