Latest News

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 19 जुलाई को कटनी में।

Neemuch headlines July 15, 2026, 3:03 pm Technology

नीमच जिले से जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में अपेक्षित साथी भाग लेंगे पत्रकार हितों की मांगों पर होगी प्रभावी चर्चा रिपोर्ट प्रदीप जैन सिंगोली/ प्रदेश में पत्रकारों के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 19 जुलाई को कटनी में आयोजित है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया का सानिध्य प्राप्त होगा साथ संगठन के प्रदेश संभाग ओर जिलो से अपेक्षित पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लेंगे।नीमच जिला इकाई से जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन संभागीय महासचिव चेनसिंह सोलंकी जिला कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत शर्मा जिला महासचिव कैलाश राठौर बैठक में सहभागिता करेंगे। जैन ने बताया कि बैठक में पत्रकार हितों की मांगों को मनवाने की बात पर प्रभावी चर्चा होगी मांगो मे खासकर पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र ही लागू हो इस पर संगठन का विशेष ध्यान है।

इसके अलावा ओर भी अनेक पत्रकार हितों की मांगों सहित संगठन की सक्रियता ओर मजबुती के लिए बात होगी।

Related Post