Latest News

नशा मुक्ति से जागृति के लिए ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल के विधार्थियों ने निकाली जन जागरण रैली।

Neemuch headlines July 15, 2026, 6:33 pm Technology

नीमच । ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल के विधार्थियों ने 15 जुलाई को सुबह 10 बजे दशहरा मैदान से नशा मुक्ति के विरोध में जन जागरण रैली का शुभारंभ किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश शासन की नशा मुक्ति अभियान के साथ-साथ बच्चियों की सुरक्षा नागरिकों को शिक्षा स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करना जैसे विषयों पर जनमानस को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ऐश्वर्या मूंदड़ा, संस्था के चेयरमैन अनिल चौरसिया, ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य आशुतोष रस्तोगी थे। अतिथियों का स्वागत सत्कार सम्मान प्राचार्य रस्तोगी , तरुण ओझा एवं नेहा शर्मा द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा मध्य प्रदेश में नशे के अभिशाप को रोकने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है उसी कड़ी में आज ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल के साथ पुलिस प्रशासन भी इस अभियान में शामिल है । जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्दडा ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा जनमानस तक सामाजिक समस्याओं का जो संदेश प्रचारित किया जा रहा है निश्चित रूप से सराहनीय है। संस्था के चेयरमैन अनिल चौरसिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन के साथ नीमच के विभिन्न मार्ग में सभी सामाजिक समस्याओं से जुड़े हुए संदेशों को जनमानस तक पहुंचाना ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल का प्राथमिक उत्तरदायित्व है। रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि द्वारा किया गया जिसमें अनेकता में एकता का संदेश देते हुए स्कूल बैंड हाथों में तिरंगा के साथ चल रहा था। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव ने किया जबकि आभार प्रदर्शन तरुण ओझा ने किया। इस अवसर पर स्कूल के सभी प्राध्यापक के साथ-साथ विद्यार्थी गण बैनर पोस्टर के साथ सहभागी बने । रैली नगर के जाजू बिल्डिंग नया बाजार टैगोर मार्ग 40 विद्युत केंद्र सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई अंततः फोर जीरो पर जाकर समाप्त हुई जहां पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रेरणादाई नाटिका के माध्यम से प्रस्तुति भी प्रस्तुत की गई। नगर के प्रबुद्ध जन द्वारा ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल के विधार्थियों के इस प्रयास को सराहा गया।

Related Post