नीमच जनसुनवाई में दुर्घटना पीडित दिव्यांग श्रवण कुमार को कलेक्टर द्वारा रेडक्रास से स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए। डीकेन के श्रवण कुमार ने ट्रेक्टर दुर्घटना में दिव्यांग हो जाने पर आर्थिक सहायता का अनुरोध जनसुनवाई में किया था। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई में 112 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकरियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एडीएम बी.एस.कलेश, सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में रामपुरा की जयश्री, नयागांव के सत्तु धाकड़, राजु धाकड, खजुरिया के सुरजमल, कुकडेश्वर के रमेशचंद्र, भरभडिया की राधा प्रजापत, देवरीसोम्या के सीताराम, विनोद, नीमच के योगेश बागडी, कुकडेश्वर की कृष्णाबाई, भदवा के कारूलाल, पिपलिया रावजी की तारा, पड़दा के शंकरलाल, हाडी पिपलिया की ममता कुंवर, केलुखेडा के समरथ, बरखेडा हाडा के प्रतापसिह, राकेश, अमरपुरा के घनश्यामने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। गोविन्दपुरा के नानालाल, रामपुरिया के बल्लुराम,सगरग्राम की चंदाबाई, नेवड की घीसीबाई, ग्वालटोली की सुधा दिवान, महुडिया के सत्यनारायण, इंदिरा नगर नीमच की सुमित्रा पोरवाल, चंदरपुरा की लीलाबाई, अठाना के लीलाकृष्णा बैरागी,रतनपुरा के रामेश्वर गुर्जर, हासपुर के प्रहलाद, निपानिया आबाद राधाबाई, नयागांव के रामचंद्र, चीताखेडा के वकील नाथ, हॉमाखेडी के घनश्याम, धनेरियाकला की भावनाआदि आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।