प्रशासन आपके द्वार": आज 3 जून को ग्राम खातीखेड़ा में जनसमस्या निवारण शिविर

Neemuch headlines June 2, 2026, 7:24 pm Technology

नीमच ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आज 03 जून 2026, मंगलवार को ग्राम खातीखेड़ा, ग्राम पंचायत भगवानपुरा, तहसील जावद में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है। सामूहिक प्रस्थान अनिवार्य: कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा सहित सभी जिला अधिकारीगण कलेक्ट्रेट परिसर, नीमच से शाम 4:00 बजे जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित यात्री बस से शिविर स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। वाहन प्रतिबंध: कोई भी अधिकारी शासकीय अथवा निजी वाहन का उपयोग जनसमस्या निवारण शिविर में जाने के लिए नहीं करेंगे। समय की पाबंदी: सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी समय पर कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। बस की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। शिविर का उद्देश्य: जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम खातीखेड़ा एवं आसपास के ग्रामों के नागरिकों की राजस्व, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन एवं अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की गई है, कि अपनी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाए।

Related Post