आदतन तस्कर अंबालाल धाकड़ को पीट एनडीपीएस के तहत इंदौर जेल भेजा

Neemuch headlines July 30, 2026, 7:11 pm Technology

मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए पुलिस चौकी जाट थाना रतनगढ के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधी अम्बालाल पिता भूरालाल धाकड उम्र 32 साल निवासी ग्राम दौलतपुरा के विरुद्ध धारा 3(1) पीट एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को एक साल के लिए केन्द्रीय जेल इन्दौर में निरुद्ध किया गया।

जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी जाट थाना रतनगढ के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधी अम्बालाल पिता भूरालाल धाकड उम्र 32 साल निवासी ग्राम दौलतपुरा पुलिस चौकी जाट थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) के विरुद्ध धारा 3 (1) पीट एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को एक साल के लिए केन्द्रीय जेल इन्दौर में निरुद्ध किया गया।

Related Post