थाना रतनगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी जाट टीम ने उत्तर प्रदेश से त्वरित कार्रवाई कर ट्रैक्टर किया बरामद

सत्यनारायण सुथार July 30, 2026, 1:34 pm Technology

पीड़ित परिवार और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने चौकी प्रभारी नरेंद्रसिंह राठौड़ व स्टाफ का केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर किया अभिनंदन।

जाट। ​रतनगढ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी जाट ने अमानत में खयानत के एक मामले में त्वरित और सराहनीय कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से आरोपी द्वारा बेचा गया ट्रैक्टर बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से पीड़ित किसान को न्याय की उम्मीद बंध गई है,वहीं क्षेत्र में पुलिस की इस कार्यशैली की सराहना हो रही है।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 जुलाई 2026 को फरियादी किशन उम्र 24 वर्ष, निवासी दडौली ने थाना रतनगढ़ पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी शहजाद मोहम्मद पिता मोहम्मद सलीम पिंजारा,उम्र 45 वर्ष, निवासी नीलकंठ रोड, बैगू,जिला चित्तौड़गढ़, राजस्थान ने फरियादी का FARMTRAC कंपनी का ट्रैक्टर नंबर 45F53, 40,000/- रुपये प्रति माह के किराए की बात कह कर लीज पर लिया था।​लीज पर लेने के महज 1 महीने पश्चात् आरोपी ने फरियादी से संपर्क कर कहा कि उसके द्वारा उक्त ट्रैक्टर को बेच दिया गया है।आरोपी के इस कृत्य से फरियादी के साथ गंभीर अमानत में खयानत और धोखा धड़ी हुई।इस शिकायत पर थाना रतनगढ़ में अपराध क्रमांक 136/2026,धारा 316(2) बी.एन.एस. के तहत आरोपी शहजाद मोहम्मद के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया। उत्तर प्रदेश से हुई ट्रैक्टर की बरामदगी :- मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना के दौरान पुलिस चौकी जाट की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश में दबिश दी और आरोपी द्वारा बेचे गए ट्रैक्टर को सफलता पूर्वक बरामद कर लिया।पुलिस की इस मुस्तैदी से मामले का खुलासा हुआ। ​क्षेत्रवासियों और पीड़ित परिवार ने किया सम्मान:- सफलतापूर्वक ट्रैक्टर बरामद होने पर प्रसन्न होकर फरियादी एवं उसके परिजनों ने चौकी प्रभारी जाट नरेंद्र सिंह राठौड़ और उनके समस्त पुलिस स्टाफ का केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर और साफा बांधकर जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। ​इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री कन्हैयालाल गणावा, जनपद सदस्य जाट देवीलाल कुमावत, जनपद सदस्य दोलतपुरा लाभचंद भील,राजूलाल, दिनेश सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Post