नारकोटिक्स विंग नीमच ने 62 किलो डोडाचूरा सहित 03 आरोपी किये गिरफ्तार

Neemuch headlines July 29, 2026, 10:35 pm Technology

नीमच। मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स मुख्यालय भोपाल डी श्रीनिवास वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक नारकोटिक्स इंदौर कुमार प्रतीक के नेतृत्व में चलाया जा रहे" नशे से दूरी है जरूरी 2.0" नशा मुक्ति जनजागृति महा अभियान के अंतर्गत विगत कुछ समय से छोटे-छोटे बैगो में डोडाचूरा भरकर पंजाब आदि राज्यों में सप्लाई की सूचना प्राप्त होने से दिनांक 28 जुलाई 2026 को नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच के निरी. तेजेंद्रसिंह सेंगर द्वारा होटल रजवाडी के पास, महू-नीमच फोरलेन हाईवे रोड नीमच जिला नीमच (म.प्र.) से आरोपी बादल उर्फ़ गुरप्रीतसिंह पिता जंगीरसिंह जाति रायसिक्ख उम्र 27 साल निवासी कंदवाला अमरकोट तहसील हबोर थाना भाववाला जिला फाजिलका (पंजाब)

2. राजूसिंह पिता महेंद्रसिंह जाति रायसिक्ख उम्र 42 साल निवासी हनुमानगढ़ तहसील पीठीबंगा थाना हनुमानगढ़ सदर जिला हनुमानगढ़ राजस्थान

3. सतपालसिंह पिता बिंदरसिंह जाति रायसिक्ख उम्र 22 साल निवासी कंदवाला अमरकोट तहसील हबोर थाना भाववाला जिला फाजिलका (पंजाब) के संयुक्त कब्जे वाले 03 बैगो से कुल 62 किलो ग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा (कीमती 09 लाख रूपये) जप्त किया जाकर तीनो आरोपीगणों से जप्तशुदा मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले मुख्य सरगना के संबंध में पूछताछ करते तीनो के द्वारा सत्तू उर्फ़ सत्यनारायण पिता कंवरलाल निवासी ग्राम हाड़ी पिपलिया थाना मनासा जिला नीमच द्वारा कराना बताने पर सत्तू उर्फ़ सत्यनारायण को धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट का आरोपी बनाया जाकर अपराध पंजीबद्ध किया गया |

उपरोक्त कार्यवाही मे नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच की संयुक्त टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Related Post