जाट। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 05 क्विंटल 28 किलो 180 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, पीकअप वाहन व अल्टो कार सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 22.07.2026 को पुलिस चौकी जाट पर मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर गोल डूंगरी चौराहा जाट पर नाकाबन्दी के दौरान आरोपी अर्जुन पिता देवा बंजारा उम्र 25 साल निवासी सारण पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तोडगढ़ (राजस्थान) के कब्जे से 26 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो में भरा कुल 05 विवंटल 28 किलो 180 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा परिवहन करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय एक महिन्द्रा पीकप वाहन क्रमांक RJ 06 GD 2672 तथा फरार आरोपीगणों द्वारा पालयेटींग के दौरान उपयोग की गई एक मारुती सुजुकी अल्टो कार क्रमांक RJ 06 CD 6492 को बरामद की गई। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद डोडाचूरा को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी :- 01. अर्जुन पिता देवा बंजारा उम्र 25 साल निवासी सारण पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तोडगढ (राजस्थान) फरार आरोपीगण :- 1. जगदीश पिता गौरु बंजारा निवासी सारण पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तोडगढ (राजस्थान), 2. रवि पिता दुला बंजारा निवासी सारण पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तोडगढ़ (राजस्थान) 3. महेन्द्र पिता भंवर बंजारा निवासी सारण पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तोडगढ़ (राजस्थान) 4. प्रकाश पिता दुला बंजारा निवासी सारण पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तोडगढ (राजस्थान) 5. अरुण पिता भंवर बंजारा निवासी सारण पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तोडगढ़ (राजस्थान)