Latest News

आज ही के दिन भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के समय लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में मारे गए। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines July 23, 2026, 9:09 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 22 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1731 : स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।

1918 : भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के समय लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में मारे गए।

1923 : हिंदी फिल्मों के जाने-माने पार्श्व गायक मुकेश का जन्म ।

1969 : सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।

1981 : भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने कार्य करना शुरू किया।

1988 : अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।

1999 : अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।

2001 : शेर बहादुर देउबा नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने।

2001 : समूह-आठ के देशों का जिनेवा में सम्मेलन संपन्न।

2003 : इराक में हवाई हमले में सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए।

2012 : प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

2019 : श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण।

2023 : बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक बस के सड़क से फिसलकर तालाब में गिर जाने से 17 यात्रियों की मौत ।

2025 : गाजा में इजराइली हमलों में 20 लोग मारे गए।

Related Post