Latest News

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक–2026 पारित होने पर रोशन वर्मा ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

Neemuch headlines July 23, 2026, 10:36 am Technology

नीमच। भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा ने मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक–2026 पारित होने पर प्रदेश के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। रोशन वर्मा ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पारित यह ऐतिहासिक विधेयक प्रदेश में समान अधिकार, समान न्याय तथा संविधान की मूल भावना को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता सामाजिक समरसता, न्याय और समानता की भावना को मजबूत करेगी तथा सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह निर्णय विकसित, सशक्त एवं न्यायपूर्ण मध्यप्रदेश के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। रोशन वर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश सरकार का अभिनंदन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह ऐतिहासिक निर्णय प्रदेश के विकास, सुशासन और सामाजिक एकता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Related Post