हरकिया खाल पुलिस चौकी ने ट्रक से 1 क्विंटल 75 किलो डोडाचुरा सहित तस्कर किया गिरफ्तार

Neemuch headlines July 21, 2026, 11:01 am Technology

जीरन। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कुल 01 क्विंटल 75 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ पीसा हुआ डोडाचूरा व हिरो होण्डा भारत बेन्ज कम्पनी का ट्रक नम्बर पीबी 10 एच.एफ. 8285 को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 20.07.2026 को थाना जीरन पुलिस द्वारा महु नीमच रोड हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के पास आम रोड पर नाकाबंदी वाहन चेकिंग करते भारत बेन्ज कम्पनी का ट्रक नम्बर पीबी 10 एच.एफ. 8285 ट्रक तेजगति से भगाने लगा जिसे स्टॉपर लगाकर ट्रक को रोका गया ट्रक चालक से उसका नाम पता पुछते हरमीतसिह पिता महिन्दरसिह जाति जाट सिख उम्र 35 साल निवासी बुलेपुर थाना खन्ना जिला लुधियाना पंजाब का बताया उक्त ट्रक की तलाशी लेते ट्रक के केबिन मे पाँच काले रंग के प्लास्टिक के कटटे भरे होकर ट्रक के पीछे काबुली चने भरे हुए थे ट्रक के केबिन से मिले पाँच काले रंग के प्लास्टिक के कटटो का वजन करते 01 क्विंटल 75 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ पीसा हुआ डोडाचूरा आरोपी हरमीतसिह के कब्जे से जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द किया जारी अनुसंधान किया जा रहा है।

Related Post