मंदसौर । मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा 74 आवेदकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश जारी किए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो।
लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। ग्राम अम्बाव निवासी ललिता ने स्थायी जाती प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर एसडीएम मल्हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बोलिया निवासी शंकरलाल ने खेत का रास्ता खुलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर एसडीएम सीतामऊ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सालरिया निवासी रामप्रसाद ने पैतृक सम्पत्ति बटवारा नामांतरण के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार सीतामऊ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क मरम्मत करवाने, मुख्यमंत्री राहतकोष से अर्थिक सहायता दिलवाने, शासकीय रास्ते से उचित न्याय दिलवाने, सिमांकन करवाने, ड्रोन सर्वे करवाने, जाति प्रमाण पत्र बनवाने एवं आवास योजना का लाभ दिलवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।