Latest News

विहिप मातृ-शक्तियों ने लगाया एक दिवसीय बाल संस्कार केंद्र अभ्यास वर्ग।

Neemuch headlines July 21, 2026, 7:46 pm Technology

नीमच। विहिप मातृ-शक्ति के द्वारा नीमच जिले में एक दिवसीय अभ्यास वर्ग विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित गोधाम बालाजी मंदिर गौ सेवा केंद्र एवं पक्षी विहार परिसर पर एक दिवसीय बाल संस्कार वर्ग का आयोजन रविवार को समापन हुआ,

मातृशक्ति जिला सहसंयोजीका श्रीमती उर्वशी रावत शाह ने बाल संस्कार केन्द्र अभ्यास वर्ग लगाने के उद्देश्य का महत्व बताते हुए कहा कि बाल संस्कार केंद्र के माध्यम से संस्कारिक एवं सशक्त पीढ़ी का निर्माण करना आवश्यक हो गया है। आज की हमारी भावी युवा पीढ़ी को सनातन धर्म के बारे में विस्तृत जानकारी देना है। बाल संस्कार केंद्र का उद्देश्य नोनिहालो को सनातन धर्म की जानकारी देना और संस्कारवान बनाना है। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गर्ग व जिला मंत्री कैलाश मालवीय के निर्देशन में हुआ। एक दिवसीय बाल संस्कार केंद्र अभ्यास वर्ग 4 सत्रों में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता मंदसौर विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला थे। मंचासीन अतिथि विभाग संयोजिका श्रीमती रेखा वर्मा, जिला मंत्री कैलाश मालवीय, जिला बाल संस्कार केंद्र प्रमुख श्रीमती लता गर्ग व जिला सहसंयोजीका श्रीमती उर्वशी रावत शाह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात अमृत वचन मनासा प्रखंड संयोजिका श्रीमती मंजू गहलोत और प्रखंड सहसंयोजीका श्रीमती रानी गहलोत एवं एकल गीत दुर्गा वाहिनी जिला सहसंयोजीका प्रिया गवाला ने लिया। प्रथम सत्र में विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला ने बताया कि बाल संस्कार केंद्र की भारतीय संस्कृति में क्या भूमिका है और क्यों आवश्यकता है पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र जिला बाल संस्कार केंद्र प्रमुख लता गर्ग ने लिया, जिसमें बाल संस्कार केन्द्र के लिए सम्पर्क कैसे किया जाता है, व बच्चों में सनातन संस्कृति का भाव जागृत कैसे किया जाता है पर प्रकाश डाला। तृतीय सत्र विभाग संयोजिका श्रीमती रेखा वर्मा ने लिया जिसमे उन्होंने बाल संस्कार केंद्र की आवश्यकता और बढ़ते लव जिहाद के मामलों पर प्रकाश डाला। चतुर्थ सत्र में जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने युवा पीढ़ी को धर्म सनातन, संस्कृति से जोडे रखने का माध्यम बाल संस्कार केंद्र को बताते हुए प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला सहसंयोजीका श्रीमती उर्वशी रावत शाह ने किया । कार्यक्रम में व्यवस्था टोली में जिला सेवा प्रमुख संजय चौरसिया, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख कपिल बैरागी, प्रखंड मंत्री नितिन बागड़ी, प्रखंड नगर संयोजक पवन जैसवार, प्रखंड साप्ताहिक प्रमुख गौरव गुप्ता । वर्ग में मातृशक्ति की संख्या 60 व बच्चों की संख्या 36, कुल संख्या 100 से अधिक रही। कार्यक्रम में मनासा प्रखंड बाल संस्कार केंद्र प्रमुख श्रीमती इंदिरा सोलंकी व नीलू सोलंकी भी उपस्थित थे।

बच्चों व मातृ शक्ति के मनोरंजन के लिए अभ्यास वर्ग में कुर्सी रेस खेल कार्यक्रम में महापुरुषों की श्रृंखला आयोजित की गई।

Related Post