सिंगोली। नगर में यह आयोजन श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 10:30 बजे तक अलग-अलग विधान आयोजित किए जाएंगे। ये विधान आदरणीय पंडित श्री हिमालय जी (सेमारी) के पावन सानिध्य में संपन्न होंगे। इसी श्रृंखला में आज 'समयसार विधान' का सफ़ल आयोजन संपन्न हुआ। रात्रि 7:30 बजे से जिनेंद्र भक्ति एवं तत्पश्चात 8:00 बजे से स्वाध्याय का आयोजन होगा। यह आयोजन विशेष रूप से युवाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है, क्योंकि पंडित श्री हिमालय जी एक प्रख्यात प्रेरक वक्ता (Motivational Speaker) भी हैं। इस आयोजन में समाज के सभी आयु वर्ग के लोग अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।