Latest News

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने EVM-VVPAT वेयर हाउस का निरीक्षण किया

Neemuch headlines July 21, 2026, 6:22 pm Technology

मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अदिती गर्ग ने नवीन कलेक्टर भवन के सामने स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का निर्धारित मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग, लॉगबुक एवं प्रवेश रिकॉर्ड का सत्यापन किया। साथ ही अग्नि सुरक्षा उपायों एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निर्वाचन शाखा के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post