Latest News

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर मार्ग कराया गया सुगम, शिकायत का हुआ निराकरण

Neemuch headlines July 21, 2026, 6:24 pm Technology

नीमच । कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण की दिशा में कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त एक शिकायत पर संबंधित विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर किए गए कब्जे को पूर्णतः हटवा दिया गया। शिकायतकर्ता द्वारा आवेदन में शासकीय मंदिर एवं चरागाह की भूमि पर अतिक्रमण कर खेत तक आने-जाने का मार्ग अवरुद्ध किए जाने की शिकायत की गई थी। शिकायत प्राप्त होते ही राजस्व अमले द्वारा मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान शासकीय भूमि से अतिक्रमण पूरी तरह हटाकर भूमि को समतल कराया गया, जिससे शिकायतकर्ता सहित आमजन के आवागमन का मार्ग पुनः सुगम हो गया।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

Related Post