शामगढ पुलिस ने लग्जरी कार से एक क्विंटल डोडाचुरा किया जब्त आरोपी फरार

Neemuch headlines July 20, 2026, 5:01 pm Technology

मन्दसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में, राम सनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) एवं दिनेश प्रजापति एसडीओपी सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिंनाक 18.07.26 को एक सफेद रंग की फोरच्युनर कार से अवेध डोडाचुरा किया। दिंनाक 18.07.26 को थाना शामगढ के सउनि देवी सिह डामोर के द्वारा मुखबिर सुचना पर उज्जैन गरोठ ढाबला फोर लेन के पास से एक सफेद रंग की फोरच्युनर कार क्र HR 26 BN 0577 को रोका गया जो कार चालक के द्वारा कार को वापस मोड कर उज्जैन तरफ ले जाकर भगाने लगा जो पुलिस बल द्वारा वाहन का पीछा कर करते चालक द्वारा वाहन को गरोठ उज्जैन फोर लेन पर छोडकर अंधेरे का फायदा उठा कर खेतो मे भाग गया जो फोरच्युनर कार क्र HR 26 BN 0577 की विधिवत तलाशी लेते कार के अंदर से 05 कट्टे अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा के जप्त किये गये।

जाकर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

Related Post