नीमच जिले की जैन इको प्लास्ट फैक्ट्री में छीना युवक का हाथ, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप..!!

Neemuch headlines July 21, 2026, 10:59 am Technology

नीमच। जिले की जैन इको प्लास्ट फैक्ट्री में सोमवार को एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। फैक्ट्री में कार्य के दौरान कुलदीप पिता राजू बावरी (उम्र 17 वर्ष), निवासी सुवाखेड़ा अचानक चलती मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर कट गया हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

साथी कर्मचारियों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि फैक्ट्री में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है तथा कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जाते। उनका आरोप है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता, तो इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था घटना के बाद फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही घायल युवक कुलदीप को उचित मुआवजा और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की मांग की है फिलहाल हादसे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस, श्रम विभाग अथवा फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है

Related Post