चलती पिकअप का तिरपाल काटकर चने के कट्टे उतारे- जाट क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का आतंक

निर्मल मून्दड़ा July 21, 2026, 11:05 am Technology

लगातार बढ रही लूट की घटनाओ से आक्रोशित ग्रामीणों में भय व दहशत का वातावरण

​रतनगढ़। जाट थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती नजर आ रही है।बेखौफ चोर लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं।कि अब वे पुलिस गश्त को भी ठेंगा दिखाते हुए चलती गाड़ियों को भी अपना निशाना बनाने से नही डर रहे हैं। रविवार देर रात क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमे शातिर बदमाशों ने चलती पिकअप गाड़ी का तिरपाल काटकर उसमें लदे चने के कट्टे पार कर दिए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। ​विस्तृत जानकारी के अनुसार ​बेंगू का व्यापारी महावीर दक अपनी पिकअप गाड़ी RJ 06 GB 4289 में चना भरकर नीमच मंडी जा रहा था।जब उनका वाहन गोल डूंगरी से करीब 1 कि. मी.आगे किरता मार्ग पर पहुंचा तो अज्ञात लुटेरे चलती गाड़ी पर चढ़ गए।बदमाशों ने वाहन का तिरपाल फाड़ा और अंदर से चने से भरी 5 बोरियां नीचे गिराकर लूट लीं। ​वाहन चालक को बोरियों के नीचे गिरने की आहट पर शक हुआ।इसके बाद जब वह किरता गांव पहुंचा और गाड़ी की जांच की,तो तिरपाल फटा हुआ मिला।और चने की 5 बोरियां गायब थीं।घटना की जानकारी तुरंत वाहन मालिक द्वारा जाट पुलिस चौकी को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाकों में सघन सर्चिंग अभियान शुरू किया लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। ​15 दिनों में लूट की 4 बड़ी घटनाएं-बना अपराधियों का सेफ जोन :- ​जाट से गोल डूंगरी- किरता मार्ग पिछले पिछले कुछ समय से अपराधियों का नया अड्डा बनता जा रहा है। महज 15 दिनों के भीतर इस क्षेत्र में वारदातों की झड़ी लग गई है।सबसे बड़ी विशेष बात यह है।कि जिस जगह वारदाते हुई वहां मोबाइल का टावर नहीं मिलता। लूट एवं लूट की घटनाओं के प्रयास का सिलसिलेवार ब्यौरा :- ताजा मामला महावीर दक की पिकअप से चने से भरी 5 बोरियों की लूट,चार दिन पूर्व नीमच से जाट आते समय व्यापारी बाबूलाल कच्छारा की पिकअप से देशी घी के कार्टूनों की चोरी,डोराई से नीमच मंडी जाते समय पिकअप वाहन से तिल्ली के भरे हुए कट्टों की चोरी,इसी मार्ग पर बेगू के एक अन्य व्यापारी के चिया सीड (Chia Seeds) की बोरियां उतारने की वारदात। ग्रामीणों एवं राहगीरों में भारी आक्रोश और पुलिस कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान :- ​क्षेत्र में लगातार हो रही इन वारदातों ने आमजन की नींद उड़ा दी है।ग्रामीणों व राहगीरों का आरोप है। कि जाट चोकी पुलिस की लचर गश्त और कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं।​अगर यही किसी मादक पदार्थ तस्करी का मामला होता तो पुलिस तत्काल अपराधियों की जड़ तक पहुंच जाती। इन वारदातों के अलावा गत माह भी कई बड़ी आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं।जिनका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।जिसमे दिनांक​ 24 व 25 जून की मध्यरात्रि लुहारिया जाट और डाबड़िया में किसान देविलाल गुर्जर के घर बदमाशों ने चाकू और बंदूक की नोक पर खूनी संघर्ष कर लाखों की नगद राशि व जेवरात लूटे व ​27 व 28 जून की रात दुकानदार रोहित शर्मा के घर में भी इसी प्रकार की दुस्साहसिक लूट को अंजाम दिया गया।हाल ही तीन चार दिन पहले भी लुहारिया जाट में कुवैत से लौटे एक युवक के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने 70 हजार रुपये नकद और सोने की चेन लुट ली। *आंदोलन की राह पकड़ेंगे ग्रामीण-* ​खेरमालिया और किरता मार्ग पर हुई इन वारदातों ने पुलिस सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। लगातार बढ़ रही घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की है। ​ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों मे चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन बदमाशों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में पुलिस गश्त को प्रभावी नहीं बनाया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।जनता अब दहशत के साये से बाहर निकलकर भयमुक्त जीवन जीने की गुहार लगा रही है। अब देखना यह है।कि पुलिस प्रशासन ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाता है...?

Related Post