नीमच/जयपुर ​CBN की दो बड़ी स्ट्राइक: 979 किलो डोडाचूरा और मैक्सिको से आया LSD पार्सल जब्त

Neemuch headlines July 20, 2026, 5:03 pm Technology

नीमच।​ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की राजस्थान यूनिट ने 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नशे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मध्य प्रदेश के नीमच से लगभग 979 किलो अवैध डोडा चूरा और जयपुर में मैक्सिको से आए

इंटरनेशनल पार्सल से 7.71 ग्राम एलएसडी जब्त की है। *​1. जंगल में लावारिस बोलेरो से 48 बोरे डोडा चूरा बरामद​CBN चित्तौड़गढ़ सेल को इनपुट मिला था कि एमपी से मारवाड़ की तरफ मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। अधिकारियों की टीम ने राजस्थान-एमपी बॉर्डर पर सिंगोली-डिकेन रोड पर घेराबंदी की।* *​गश्त के दौरान डिकेन गांव के पास झाड़ियों में एक लावारिस बोलेरो पिकअप मिली। तलाशी में वाहन से 978.820 किलोग्राम डोडा चूरा (48 बोरे) बरामद हुआ। तस्करों की तलाश की जा रही है।* *​2. FPO जयपुर में मैक्सिको से आए पार्सल से 500 LSD ब्लॉट्स मिले* *​दूसरी कार्रवाई में CBN जयपुर की टीम ने फॉरेन पोस्ट ऑफिस में आए एक संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय पार्सल को खोला।

जांच में मैक्सिको से भेजे गए इस पार्सल से 5 एलएसडी ब्लॉटर शीट (कुल 500 LSD ब्लॉट्स, वजन 7.71 ग्राम) बरामद हुए।* एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, जांच जारी है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गाड़ियों और ड्रग्स को जब्त कर लिया गया है। CBN अधिकारियों के मुताबिक, इस नेटवर्क से जुड़े अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय तस्करों का सुराग लगाया जा रहा है।

Related Post