Latest News

मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थों की तस्करी में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

Neemuch headlines July 18, 2026, 6:31 pm Technology

मनासा ।पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनासा श्रीमती शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मनासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वर्ष 2024 से फरार चल रहे मादक पदार्थ तस्करी के मामले के ₹5 हजार के इनामी आरोपी सोनू पिता प्रकाशचन्द्र धाकड़ निवासी बरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मामले में पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार थाना मनासा में दर्ज अपराध क्रमांक 601/02.12.2024 में धारा 8/15, 29, 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तस्करी का प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी अविनाश पिता हीरालाल धाकड़, उम्र 22 वर्ष, निवासी मालखेड़ा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान इस प्रकरण में जितेन्द्र सिंह पिता रामसिंह निवासी मुंडला चक, थाना नीमच सिटी तथा सोनू पिता प्रकाशचन्द्र धाकड़ निवासी बरखेड़ा चौकी फरार चल रहे थे। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5-5 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मनासा पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए 17 जुलाई 2026 को फरार इनामी आरोपी सोनू पिता प्रकाशचन्द्र धाकड़ निवासी बरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरे ₹5 हजार के इनामी फरार आरोपी जितेन्द्र सिंह पिता रामसिंह निवासी मुंडला चक, थाना नीमच सिटी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सराहनीय भूमिका निरीक्षक निलेश अवस्थी, प्रधान आरक्षक प्रकाश सीनम, प्रधान आरक्षक मनोहर बैरागी, प्रधान आरक्षक अकीब मेव, प्रधान आरक्षक समरथ खराड़ी, आरक्षक विजयपाल सिंह, आरक्षक हेमन्त सिंह, आरक्षक अंकित जोशी, आरक्षक ईश्वर चौहान, आरक्षक कुशलपाल जाट, आरक्षक अजयप्रताप, आरक्षक सुनील माली एवं आरक्षक दशरथ जाटव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post