23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

Neemuch headlines July 20, 2026, 5:22 pm Technology

नीमच। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, नीमच के माध्यम से "युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला, नीमच" का आयोजन 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ग्राम डूंगलावदा, जिला नीमच में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा।

मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण, लगभग 18 से 35 वर्ष आयु के इच्छुक युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता से संबंधित समस्त मूल दस्तावेज एवं छायाप्रति, रोजगार पंजीयन कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र लेकर उपस्थित होना होगा। जिला रोजगार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि मेले की संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रहेगी तथा किसी भी अभ्यर्थी से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

जिले के अधिक से अधिक पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्राप्त करने की अपील की गई है।

Related Post