5 क्विंटल 28 किलो 180 ग्राम डोडाचूरा जब्त, पिकअप व ऑल्टो कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार

निर्मल मूंदड़ा July 22, 2026, 7:31 pm Technology

रतनगढ़। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी जाट, थाना रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 क्विंटल 28 किलो 180 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक महिंद्रा पिकअप वाहन, एक मारुति सुजुकी ऑल्टो कार तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया गया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे नशाविरोधी अभियान के तहत रतलाम रेंज डीआईजी श्री निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी जावद श्री हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 22 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी जाट को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना पर गोल डूंगरी चौराहा, जाट पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान अर्जुन पिता देवा बंजारा (25 वर्ष), निवासी सारण, थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के कब्जे से प्लास्टिक के 26 कट्टों में भरा 05 क्विंटल 28 किलो 180 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। आरोपी उक्त मादक पदार्थ को महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक RJ 06 GD 2672 में परिवहन कर रहा था। साथ ही तस्करी में उपयोग की जा रही मारुति सुजुकी ऑल्टो कार क्रमांक RJ 06 CD 6492 भी जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। जब्त मशरूका - 05 क्विंटल 28 किलो 180 ग्राम अवैध डोडाचूरा, अनुमानित कीमत ₹79,22,700। महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक RJ 06 GD 2672, कीमत लगभग ₹8 लाख। मारुति सुजुकी ऑल्टो कार क्रमांक RJ 06 CD 6492, कीमत लगभग ₹2 लाख। एक एंड्रॉयड मोबाइल, कीमत लगभग ₹5 हजार। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन पिता देवा बंजारा (25), निवासी सारण, थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)। फरार आरोपी - जगदीश पिता गोर बंजारा, रवि पिता दुला बंजारा, महेन्द्र पिता भंवर बंजारा, प्रकाश पिता दुला बंजारा, अरुण पिता भंवर बंजारा सभी निवासी सारण, थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक भूरालाल मावर, चौकी प्रभारी जाट उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राठौर एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post