Latest News

बघाना पुलिस ने 50 ग्राम एमडी 5 किलो डोडाचुरा 1 पिस्टल सहित 2 आरोपी किये गिरफ्तार

Neemuch headlines July 22, 2026, 4:02 pm Technology

नीमच। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत थाना बघाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 54.6 ग्राम एमडी ड्रग्स, 5 किलोग्राम डोडाचूरा, एक देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में थाना प्रभारी राधेश्याम डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम धनेरिया कला-अरनिया फंटा के पास नाकाबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे फिरोज (35) और अमन उर्फ अब्दुल सत्तार (20) निवासी बघाना को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से अवैध मादक पदार्थ और हथियार बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान मामले में सात अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं,

जिनकी तलाश जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Post