Latest News

श्री अभिलाषा श्रीजी म.सा. का 23 जुलाई को सिंगोली नगर में भव्य चातुर्मासिक मंगलमय प्रवेश, जैन समाज मे हर्ष का माहौल

प्रदीप जैन July 22, 2026, 11:13 am Technology

सिंगोली। जिनशासन गौरव, प्रज्ञानिधि, समरस शिरोमणि वाक् चिंतामणि आचार्य श्री 1008 श्री विजयराजजी म. सा. के आज्ञानुवर्ती तरुण तपस्वीनी त्तत्व जिज्ञासु विदुषी महासती श्री अभिलाषा श्रीजी म. सा. आदि ठाणा 6 का सिंगोली संघ की अनंत-अनंत पुण्यवानी से चातुर्मासिक मंगलमय प्रवेश कल 23 जुलाई 2026 गुरुवार को प्रातः 6:30 के लगभग श्री राजेशकुमारजी भण्डारी के निवास बेगू रोड़ वार्ड नम्बर 3 से मंगल विहार करके नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए चातुर्मासिक मंगलमय भव्य प्रवेश प्रातः 7:15 बजे के लगभग श्री वर्धमान जैन स्थानक भवन सिंगोली पर होगा।

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिंगोली ने सभी श्रावक श्राविकाओं से विनम्र अनुरोध किया हैं। आप अधिक से अधिक संख्या में श्री संघ सहित सपरिवार पधारकर चातुर्मासिक मंगल प्रवेश को सफल बनावें। उपरोक्त जानकारी सिंगोली संघ के प्रवक्ता नीरजकुमार गांधी ने दी हैं।

Related Post