बमोरी आंगनवाड़ी केंद्र पर गोदभराई रस्म निभाई

भगत मांगरिया July 22, 2026, 2:40 pm Technology

चीताखेड़ा। जिला कलेक्टर डॉ हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार व जिला महिला एवं बाल विकास विभाग नीमच के मार्गदर्शन में आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई तथा कुपोषित बच्चों को न्यूट्री बास्केट बांटे गए। इसी अभियान के तहत चीताखेड़ा सेक्टर की आंगनवाड़ी केन्द्र बमोरी पर भी सरपंच व एएनएम श्रीमती राखी दीदी, आशा श्रीमती चन्दा सेन की उपस्थिति में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केशर देवी, सहायिका नीतु सेन, ज्योति , वंशीका, दुर्गा ,लक्षित, दिपीका, माही, सुहानी, शिवानी, लक्ष्मी ,परीदी, खुशी, राधा, शारदा कुपोषित बच्चों को न्यूट्री बास्केट बांटा गया। सभी उपस्थित बच्चों को चोकलेट व फल बांटे गये। उपस्थित सभी महिलाओं को कुपोषण दूर करने व बच्चों को गुड, चना, परमल बच्चों को खिलाने का तरिका बनाकर खिलाने का आसान तरिका बताया गया।

कार्यक्रम के अंत में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं केशर देवी रावत ने सभी आभार व्यक्त किया।

Related Post