नीमच। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मध्यप्रदेश के देवास जिले (सोनकच्छ) के एक श्रद्धालु परिवार ने भगवान श्री सांवलिया सेठ के चरणों में 11 किलो 400 ग्राम चांदी की सिल्लियां अर्पित की हैं।
बाजार में इस चांदी की अनुमानित कीमत 26 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। परिजनों ने सबसे पहले गर्भगृह में भगवान के श्रीचरणों में चांदी रखकर विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर मंडल के भेंट कक्ष कार्यालय पहुंचकर विधिवत चांदी जमा कराई और रसीद प्राप्त की। मंदिर मंडल की ओर से दानदाता परिवार का ऊपरना ओढ़ाकर, सांवलिया सेठ की तस्वीर व प्रसाद भेंट कर बहुमान किया गया।
उल्लेखनीय है कि दरबार में रोजाना देश-विदेश से भक्त करोड़ों का सोना-चांदी चढ़ाते हैं।