आगामी सोमवार, 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी पर्व है इसी दिन से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा नीमच जिले के कई पंडालों में विराजित होगी, विगत कुछ वर्षों से देखने में आ रहा है कि गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक 10 दिवसीय श्री गणेश प्रतिमा विराजित पंडाल में गणेश जी के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ की जाती है, उन्हें कार्टून रूप में दिखाया जाता है । जो कि हिंदू धर्म में देवी देवताओं के अपमान का स्तर है । इसीलिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मालवा प्रांत नीमच जिला इकाई सभी आयोजन कर्ताओं से अनुरोध करता हैं कि गणेश जी की प्रतिमा, किसी भी तरह से श्री गणेश प्रतिमा के मूल स्वरूप के अतिरिक्त कोई प्रतिमा विराजित नहीं करें, कार्टून रूप को तो किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इस संदर्भ में विवादित मूर्तियां बनाने वाले मूर्तिकारो के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई । कार्टून रूप में गणेश जी को विराजित करने वाले पंडाल आयोजन कर्ताओं का विरोध विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया जाएगा । अतः वास्तविक स्वरूप में ही श्री गणेश प्रतिमा विराजित करने वाले आयोजन कर्ताओं को ही प्रशासन द्वारा अनुमति दी जाए । इस विषय को लेकर एक ज्ञापन पत्र विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गर्ग, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव व जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने जिला कलेक्टर कार्यालय व जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौंपा । साथ ही पदाधिकारीयों ने मूर्तिकारों के यहां पर निरीक्षण कर उनसे निवेदन किया कि भगवान के मूल रूप की प्रतिमाएं ही बनाई जाए ।