Latest News

माह का पहला मंगलवार गुरु बृहस्पति और चंद्रमा गोचर से आज मिथुन, कर्क और मीन राशि के लिए तरक्की के राह खोलेगा पढ़े आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines June 2, 2026, 8:08 am Technology

मेष राशि :-

धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके नौवें भाव में विराजमान हैं। भाग्य और धर्म का यह भाव आज मन को आध्यात्मिक रंग में रंगेगा। मूल नक्षत्र की गहरी ऊर्जा कुछ गड़े मुर्दे उखाड़ने की कोशिश करेगी, इसलिए मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। लग्नेश मंगलदेव अपनी ही राशि मेष में पहले भाव में मजबूती से बैठे हैं। आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर आज अपने चरम पर रहेगा, बस किसी पर अनावश्यक रूप से हावी होने से बचें। तीसरे भाव में बुध और शुक्र की युति बातचीत, नेटवर्किंग और छोटी यात्राओं के लिए दिन को शानदार बनाती है। दूसरे भाव में सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में होने से पैसों के मामले में थोड़ी स्थिरता तो है, लेकिन शत्रु राशि में होने से बड़े निवेश से आज परहेज करें। बारहवें भाव के शनिदेव खर्चों और नींद पर ध्यान देने की याद दिला रहे हैं। आज का सबसे बड़ा आशीर्वाद देवगुरु बृहस्पति का अपनी उच्च राशि कर्क में चौथे भाव में प्रवेश करना है। यह गोचर अगले 12-13 महीने रहेगा। शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9उपाय: मंगलदेव को लाल फूल अर्पित करें और "ओम अंगारकाय नमः" मंत्र का 108 बार जप करें।

वृषभ राशि :-

धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके आठवें भाव में मूल नक्षत्र में विराजमान हैं। यह कॉम्बिनेशन काफी इंटेंस है। कोई पुरानी बात या छुपी हुई चिंता अचानक सामने आ सकती है। मन में गहरी बेचैनी रहेगी। ऐसे समय में किसी विश्वसनीय से बात करना बेहतर है। लग्नेश शुक्रदेव बुधदेव के साथ दूसरे भाव में मित्र राशि मिथुन में हैं। बातचीत में मिठास रहेगी और धन।परिवार के मामलों में दिन अनुकूल है। बारहवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में मजबूत हैं लेकिन इस भाव में होने से शारीरिक ऊर्जा थोड़ी खिंचती है। दोपहर बाद थकान महसूस होगी, आराम करें। दसवें भाव में राहु करियर में कोई नया और अप्रत्याशित अवसर ला सकते हैं, खासकर डिजिटल क्षेत्र में। देवगुरु बृहस्पति आज आपके साहस और संचार के तीसरे भाव में उच्च राशि में प्रवेश कर रहे हैं। नेटवर्किंग और कम्युनिकेशन से बड़े लाभ के द्वार खुलेंगे शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6उपाय: शुक्रदेव को सफेद मिठाई अर्पित करें और "ॐ शुक्राय नमः" का जप करें। आज 2 जून को बजरंगबली की कृपा से आपका दिन कैसा बीतेगा, देखें अपना राशिफल ​

​ मिथुन राशि :-

आज मिथुन राशि के लिए एक विशेष दिन है। आपके लग्नेश बुधदेव आज अपनी ही राशि मिथुन में, यानी लग्न भाव में बैठे हैं। बुद्धि तेज रहेगी और वाणी आज लोगों को प्रभावित करेगी। शुक्रदेव भी लग्न में साथ हैं, इसलिए व्यक्तित्व में एक खास चमक और आकर्षण रहेगा। जहां भी जाएंगे, लोग आपकी तरफ खिंचे आएंगे। सातवें भाव में धनु के चंद्रदेव मूल नक्षत्र में हैं। रिश्तों में एक गहराई और तीव्रता रहेगी। कोई पुरानी बात निकल सकती है, सब्र से सुनें। ग्यारहवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में होने से आर्थिक लाभ के रास्ते खुले हैं। दसवें भाव के शनिदेव करियर में मेहनत का पुरस्कार दे रहे हैं। निरंतरता बनाए रखें। देवगुरु बृहस्पति आज आपके धन और परिवार के दूसरे भाव में उच्च राशि में विराजमान हो गए हैं, यह आर्थिक जीवन को बदल देने वाला गोचर है। शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5उपाय: "ॐ बुधाय नमः" मंत्र का 108 बार जप करें और हरी सब्जी या मूंग दान करें।

कर्क राशि :-

आज कर्क राशि के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार दिन है। देवगुरु बृहस्पति आज कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो उनकी उच्च राशि है। यानी वो सीधे आपके लग्न भाव में उच्च अवस्था में विराजमान हो रहे हैं। उच्च देवगुरु का लग्न में होना व्यक्तित्व में एक ऐसा निखार लाता है, जो अगले 12-13 महीने बना रहेगा। आत्मविश्वास, ज्ञान और जीवन में नई दिशा। सब एक साथ आ रहे हैं। योगकारक मंगलदेव आज दसवें भाव में अपनी राशि मेष में दिग्बली हैं। करियर के मोर्चे पर यह डबल पावर है। जो भी काम रुका था, वो आज गति पकड़ेगा। लग्नेश चंद्रमा छठे भाव में मूल नक्षत्र में होने से स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा पर थोड़ा ध्यान देना होगा। बारहवें भाव में बुध-शुक्र की युति खर्चों को बढ़ा सकती है। बड़ा निवेश आज टालें। दूसरे भाव में केतु परिवार के किसी विषय में थोड़ा उलझन दे सकते हैं। शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3उपाय: देवगुरु बृहस्पति को पीले फूल और पीली मिठाई अर्पित करें। "ॐ गुरवे नमः" का 108 बार जप करें।

सिंह राशि :-

लग्नेश सूर्यदेव आज कर्म के दसवें भाव में दिग्बली होकर रोहिणी नक्षत्र में हैं। भले ही वो शत्रु राशि में हैं, लेकिन दिगबल की ताकत उन्हें करियर के मोर्चे पर आज बेहद खास बनाती है। किसी वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात, सरकारी कार्य या कोई महत्वपूर्ण बैठक के लिए यह सही दिन है। ग्यारहवें भाव में बुध और शुक्र की युति पेशेवर नेटवर्किंग से लाभ दिलाएगी। योगकारक मंगलदेव भाग्य के नौवें भाव में अपनी राशि में हैं। किस्मत का साथ रहेगा। पांचवें भाव में चंद्रमा मूल नक्षत्र में होने से रचनात्मकता में एक गहराई तो रहेगी, लेकिन रोमांस में कोई इंटेंस मोमेंट आ सकता है। शांत रहें। लग्न में केतु की उपस्थिति कभी-कभी आत्मविश्वास में एक अजीब सी कमी दे सकती है। उसे अनदेखा करें। बारहवें भाव में देवगुरु बृहस्पति उच्च राशि में आज विराजमान हुए हैं। पर्दे के पीछे कुछ बड़ा बन रहा है, विदेशी संबंधों या आध्यात्मिक कार्यों में आने वाले महीने शुभ रहेंगे। शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1उपाय: उगते सूर्यदेव को जल अर्पित करें और "ॐ सूर्याय नमः" का जप करें।

कन्या राशि :-

आपके लग्नेश बुधदेव आज कर्म के दसवें भाव में अपनी ही राशि मिथुन में बहुत मजबूती से विराजमान हैं। यह कन्या राशि के लिए करियर के लिहाज से बेहद शक्तिशाली दिन है। किसी भी प्रेजेंटेंशन, विश्लेषण, लेखन या महत्वपूर्ण बातचीत के लिए आज शुभ दिन है। शुक्रदेव भी दसवें भाव में साथ हैं। जो भी काम करेंगे उसमें एक सौंदर्य और निखार दिखेगा। चौथे भाव में चंद्रमा मूल नक्षत्र में होने से घर में कोई बात हिला सकती है। मां की ओर से ध्यान देना जरूरी है। आठवें भाव में मंगलदेव कोई अचानक बदलाव ला सकते हैं। तैयार रहें, घबराएं नहीं। सातवें भाव में शनिदेव दिग्बली हैं। व्यापारिक और व्यक्तिगत साझेदारियां मजबूत और परिपक्व होती जा रही हैं। देवगुरु बृहस्पति आज लाभ के ग्यारहवें भाव में उच्च राशि में विराजमान हुए हैं। यह कन्या राशि के लिए आर्थिक लाभ का सुनहरा समय शुरू होने का संकेत है। शुभ रंग: हल्का हरा | शुभ अंक: 5उपाय: बुधवार की भाँति "ॐ बुधाय नमः" का जप करें और हरी वस्तु का दान करें।

तुला राशि :-

आपके लग्नेश शुक्रदेव आज भाग्य के नौवें भाव में बुधदेव के साथ मित्र राशि मिथुन में हैं। भाग्य का साथ रहेगा, बोलने और लिखने में विशेष धार रहेगी। तीसरे भाव में मूल नक्षत्र के चंद्रमा कम्युनिकेशन में इंटेंसिटी देंगे। किसी पुरानी बात को उठाने की जरूरत महसूस होगी, सोच-समझकर बोलें। सातवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में हैं। रिश्तों में जुनून तो रहेगा, लेकिन जिद और अहंकार से बचें, नहीं तो तनाव हो सकता है। योगकारक शनिदेव प्रतिस्पर्धा के छठे भाव में हैं। जो लोग आपके रास्ते में रोड़ा बनते रहे हैं, आज उन पर भारी पड़ने के योग हैं। आठवें भाव में शत्रु राशि में सूर्यदेव होने से अचानक परिस्थितियों बदल सकती हैं, लिहाजा सावधानी जरूरी है। देवगुरु बृहस्पति आज करियर के दसवें भाव में उच्च राशि में प्रवेश कर रहे हैं। पेशेवर जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 6उपाय: "ॐ शुक्राय नमः" का जप करें और किसी जरूरतमंद महिला को सफेद वस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि :-

आपके लग्नेश मंगलदेव आज शत्रु और प्रतिस्पर्धा के छठे भाव में अपनी ही राशि मेष में विराजमान हैं। ज्योतिष में इसे हर्ष योग कहते हैं। विरोधी और प्रतिस्पर्धी आज आपके सामने टिक नहीं पाएंगे, रूटीन के काम में असाधारण कुशलता रहेगी। दूसरे भाव में चंद्रमा मूल नक्षत्र में होने से परिवार में कोई गहरी बात हो सकती है, वाणी में संयम रखें। आठवें भाव में बुध-शुक्र की युति छुपी हुई बातों और ज्वाइंट फाइनेंस के मामलों को सक्रिय करेगी। किसी भी बड़े वित्तीय फैसले को लेने से पहले सोचें। दसवें भाव में केतु करियर में अप्रत्याशित मोड़ ला सकते हैं। घबराएं नहीं, देवगुरु बृहस्पति आज भाग्य के नौवें भाव में उच्च राशि में प्रवेश कर रहे हैं। भाग्य का नया अध्याय आज से शुरू हो रहा है। यह गोचर अगले 12-13 महीने आपकी किस्मत को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9उपाय: हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें और "ॐ अंगारकाय नमः" का जप करें।

धनु राशि :-

आज धनु राशि के लिए मन में एक गहरी आत्म-निरीक्षण करने की ऊर्जा रहेगी। चंद्रमा आज सीधे आपके लग्न भाव में मूल नक्षत्र में हैं। मूल की ऊर्जी कुछ पुरानी बातों को सामने लाकर मन में एक मानसिक बेचैनी ला सकती है। इसे स्वीकार करें, यह एक जरूरी बदलाव का हिस्सा है। सातवें भाव में बुध शुक्र की युति रिश्तों और व्यापारिक साझेदारी में मिठास और कम्युनिकेशन में धार लाएगी। पांचवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में होने से रचनात्मक ऊर्जा चरम पर है। कोई क्रिएटिव प्रोजेक्ट आज शुरू करना बेहद शुभ होगा। चौथे भाव के शनिदेव घर की जिम्मेदारियां याद दिला रहे हैं। मां की ओर ध्यान दें। आपके लग्नेश देवगुरु बृहस्पति आज आठवें भाव में उच्च राशि में प्रवेश कर रहे हैं। उच्च लग्नेश का आठवां भाव अचानक के शुभ परिवर्तन, छुपे हुए लाभ और आशीर्वाद मिलने का संकेत है। शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3उपाय: देवगुरु बृहस्पति को पीले फूल अर्पित करें और "ॐ गुरवे नमः" का 108 बार जप करें।

मकर राशि :-

बारहवें भाव में मूल नक्षत्र के चंद्रमा सुबह मन में एकांत की चाहत और हल्की उदासी दे सकते हैं। मगर, इसमें डूबें नहीं। आपके लग्नेश शनिदेव साहस के तीसरे भाव में हैं। धीमी लेकिन पक्की प्रगति का यह गोचर आपकी असली पहचान है, निरंतरता बनाए रखें। छठे भाव में योगकारक शुक्रदेव और बुधदेव की युति रूटीन कामकाज में विशेष कुशलता देगी और प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिलेगी। चौथे भाव में मंगलदेव अपनी राशि में होने से घर में ऊर्जा और उत्साह का माहौल रहेगा। संपत्ति से जुड़े काम आज अनुकूल हैं। दूसरे भाव में राहु पैसों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत बताते हैं। बड़े लेन-देन करने से आज बचें। विवाह और व्यापारिक साझेदारी के लिए गुरु गोचर शुभ रहेगा। शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें। "ॐ शनैश्चराय नमः" का जप करें।

कुंभ राशि :-

आज लोग आपकी बातों की तरफ स्वाभाविक रूप से आकर्षित होंगे। तीसरे भाव में मंगलदेव अपनी राशि में होने से साहस और संचार धारदार रहेगा। जो भी बात करनी हो, आज खुले दिल से कहें। पांचवें भाव में शुक्रदेव और बुधदेव की युति रचनात्मक कार्यों में एक विशेष निखार लाएगी। ग्यारहवें भाव में मूल नक्षत्र के चंद्रमा लाभ में कुछ अप्रत्याशित उतार चढ़ाव दे सकते हैं। लिहाजा, थोड़ा धैर्य बनाए रखें। सातवें भाव में केतु रिश्तों में उदासीनता का अहसास दे सकते हैं। मन की बातों को खुलकर पार्टनर से कहें। चौथे भाव में शत्रु राशि के सूर्य घर में थोड़ा तनाव दे सकते हैं। देवगुरु बृहस्पति आज प्रतिस्पर्धा और स्वास्थ्य के छठे भाव में उच्च राशि में विराजमान हो गए हैं यह आपके स्वास्थ्य सुधार के लिए बेहद अनुकूल हैं। शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 4उपाय: "ॐ शनैश्चराय नमः" का जप करें और नीले रंग के वस्त्र पहनें।

मीन राशि :-

आज मीन राशि के कर्म भाव से चंद्रमा का गोचर हो रहा है। आपके लग्नेश देवगुरु बृहस्पति आज उच्च राशि कर्क में प्रवेश करके आपके रचनात्मकता और पुण्य के पांचवें भाव में विराजमान हो रहे हैं। उच्च लग्नेश का पांचवें भाव में होना, बेहद दुर्लभ संयोग है जो रचनात्मकता, शिक्षा, प्रेम और संतान के मोर्चों पर अनुकूल परिणाम प्रदान करने वाला रहेगा। चौथे भाव में शुक्रदेव दिग्बली हैं। घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा। दूसरे भाव में मंगलदेव अपनी राशि में होने से धन कमाने की ऊर्जा और दृढ़ता प्रदान कर रहे हैं। लेकिन वाणी में तीखापन लाने से बचना होगा। दसवें भाव में मूल नक्षत्र के चंद्रमा करियर में कुछ बदलाव लाएंगे। घबराइए नहीं, यह बदलाव अच्छे के लिए है। शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3उपाय: देवगुरु बृहस्पति को पीले फूल और केला अर्पित करें और "ओम गुरवे नमः" का 108 बार जप करें।

Related Post