नीमच । , भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, चीताखेडा मेन रोड नीमच द्रारा 9 जून से कम्प्यूटर टैली प्रशिक्षण एवं 10 जून 2026 से प्लंबिंग एंड सेनेटरी वर्क्स का नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है | जिसके रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके है प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा | इस प्रशिक्षण का लाभ जिले की ग्रामीण अंचल के युवक / युवतियां, जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो को मिलेगा | इस 30 दिवसीय प्रशिक्षण में आवास, भोजन व नाश्ते की व्यव्स्था नि:शुल्क रहेगी । ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नीमच द्रारा 6 जून 2026 से कृषि उद्यमी प्रशिक्षण (डेयरी फार्मिंग & वर्मी कम्पोस्ट एवं कृषि) का नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है । प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा | इस प्रशिक्षण का लाभ केवल ग्रामीण अंचल की युवक / युवतियां जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो को मिलेगा | इस 13 दिवसीय प्रशिक्षण में आवास, भोजन व नाश्ते की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी । प्रशिक्षण में पशु चिकित्सालय, कृषि, बागवानी एवं अन्य विभागो से प्रतिदिन अलग-अलग अनुभवी वैज्ञानिकों / अधिकारियों द्रारा प्रशिक्षण दिया जायेगा बैंकिग संबंधी सभी जानकारियां एवं समस्याओं का समाधान भी इस प्रशिक्षण में किया जायेगा।