नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में शहर में जारी विकास श्रृंखला के तहत स्थानीय लायंस पार्क के पीछे चौक रोड के यहां 11 लाख की लागत से कराये जा रहे सीमेंट कंक्रीट कार्य ने वहां की सुंदरता को कई गुना बढ़ा दिया है।
मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने उक्त कार्य का निरीक्षण किया एवं जो भी कमियां दिखाई दी उन्हें दूर करने के निर्देश ठेकेदार एवं नगर पालिका इंजीनियर को दिए। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि लायन्स पार्क के यहां चौक पर चाट, पकौड़ी, पतासे एवं अन्य खानपान की वस्तुओं के ठेले लगते हैं और यहां बड़ी संख्या में शहर के नागरिक परिवार सहित आते हैं, यह स्थान शहर के मुख्य मार्ग से जुड़ा है। बारिश में यहां जल भराव की समस्या भी रहती है. उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए यहां 11 लाख की लागत से 40 मीटर लंबा व 15 मीटर चौड़ा सीमेंट कंक्रीट कार्य कराया गया है जिससे अब यह स्थान स्वच्छ व सुंदर नजर आने लगा है. श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि हमारा उद्देश्य शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है और इसके लिए नगर पालिका द्वारा शहर में सुंदर और चौड़ी सड़कों का निर्माण, बगीचों का कायाकल्प, शहर में सुंदर पेंटिंग सहित अनेक विकास कार्य कराये जा रहे है। शहर के नागरिकों से भी अनुरोध है कि वे शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में नगर पालिका का सहयोग प्रदान करें तथा अपने घर व संस्थान का कचरा डस्टबिन में एकत्रित कर कचरा गाड़ी में ही डालें तथा होटल, हलवाई व खान पान की दुकानवाले सहित अन्य व्यवसायी अपने यहां डस्टबिन रखें तथा स्वयं के साथ साथ ग्राहकों को भी पॉलिथीन का उपयोग न करने तथा कचरा डस्टबिन में ही डालने हेतु प्रेरित करें.
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गजवीर सिंह परमाल, नगर पालिका इंजीनियर पार्थ पंचोली, अर्जुन राठौर तथा ठेकेदार भी उपस्थित थे।प