नीमच। रविवार को पूर्णिमा पूर्ण के शुभ अवसर पर नृसिंह मंदिर महिला मंडल, नीमच द्वारा स्थानीय घंटाघर के समीप स्थित प्राचीन श्री नृसिंह मंदिर पर पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिला मंडल ने श्री सत्यनारायण भगवान का मनमोहन दरबार सजाया।
कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 3:00 बजे से श्री सत्यनारायण भगवान की संगीतमय कथा का आयोजन किया गया, जिसमें कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित लक्ष्मणजी शास्त्री के मुखारविंद से किया गया। ।
कथा का वाचन करने के साथ पंडित श्री शास्त्री ने कई मधुर भजनों की प्रस्तुति भी दी। श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा अर्चना पंडित शिव शर्मा ने मंत्रोचार के साथ संपन्न करवाई। कथा के पश्चात महिला मंडल ने मधुर संगीत के साथ भजनों की प्रस्तुति दी और खुब नृत्य किया। कार्यक्रम के अंत में आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री नृसिंह मंदिर महिला मंडल की सदस्य आरती गर्ग, अंजू शर्मा, अक्षिता खंडेलवाल, ममता घनेटवाल, पद्मिनी सोनी, अनीता सोनी, मधु सिंहल, सुनीता सोनी, दीप्ति गर्ग, रजना जायसवाल, रिंकू शर्मा, रंजना जायसवाल, विजयालक्ष्मी शर्मा, रेणुका वर्मा, पुष्पलता व्यास, सुनीता गोयल (गणवेश) सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।