मंदसौर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि बीपीएल चौराहा मन्दसौर में संचालित मेडिकल संस्थानों का निरीक्षण किया गया। जिसमे दवाईयों की एक्सपायरी चेक की गई नशे के रूप में दुरुपयोग होने वाली दवाओं के स्टॉक, रिकॉर्ड्स चेक किये गए। निरीक्षण के दौरान सभी औषधि विक्रेताओं को स्टॉक रजिस्टर मेंटेन रखने हेतु निर्देशित किया गया। जिसमे श्रीजी मेडिकल बीपीएल चौराहा बस से दवाईयो के नमूने जांच हेतु लिए गए, सिटी मेडिकल, वीर फार्मा में शेड्यूल एच1 की औषधियों के क्रय विक्रय रिकॉर्ड्स 02 दिवस में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पूर्व में सीतामऊ तहसील में किए गए। निरीक्षण में अनियमितता पायी जाने पर 02 फ़र्मो को (1.पूजा मेडिकोज़ सीतामऊ 2 माँ आशापुरा मेडिकल सीतामऊ ) को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया नोटिस का जवाब प्राप्त होने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी तथा सीतामऊ तहसील सभी औषधि विक्रेताओं के साथ बैठक लेकर नशे कि रूप में दुरुपयोग होने वाली औषधियों के रिकॉर्ड्स मैंटेनेड रखने तथा बिना डॉक्टर कि परामर्श पर दवा नहीं देने हेतु निर्देशित किया गया।