मेष राशि :-
आप दान-पुण्य के कार्यों में खर्च करेंगे। दूसरों की मदद करने से आज आपको राहत मिलती नजर आ रही है। आज रात पत्नी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परेशान कर सकती है, इसलिए सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में आज कुछ बदलाव आपके पक्ष में हो सकते हैं, जिससे आपके साथी कर्मचारियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य करने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष से आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।
वृषभ राशि :-
आज परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन सेहत के प्रति सचेत रहें। दोपहर बाद व्यवसाय से जुड़ी कोई खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज शाम का समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर बिताएंगे, जिससे आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करे।
मिथुन राशि :-
पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से आज आपकी कोई कीमती वस्तु या संपत्ति मिलने की इच्छा पूरी होगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन आपको अनावश्यक खर्च से बचना होगा, अन्यथा भविष्य में आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता हो सकती है। आज किसी प्रिय और महान व्यक्ति को देखकर आपका मनोबल बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।
कर्क राशि:-
आज कोई भी फैसला लेना हो तो जल्दबाजी और भावुकता में न लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। व्यापार के लिए की गई यात्रा काफी लाभदायक रहेगी, जिससे आपको धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं, जिससे आपके धन कोष की स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आज रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।
सिंह राशि :-
राजनीति के क्षेत्र में आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। काफी समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज वह पूरा हो जाएगा जिससे आप काफी प्रसन्न नजर आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, धीमी पाचन शक्ति और नेत्र विकार की संभावना है। शाम का समय आज हास्य-विनोद और प्रिय लोगों के दर्शन में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज धार्मिक& कार्यों में संतान की रुचि बढ़ेगी। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।
कन्या राशि :-
के विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती नजर आ रही है। यदि आपकी कोई पारिवारिक समस्या चल रही थी, तो वह आज समाप्त हो जाएगी, विपरीत परिस्थितियों में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य भी व्यस्त दिखाई देंगे। राजकीय सहयोग भी मिलेगा। शाम के समय अचानक धन लाभ होने के योग हैं। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
तुला राशि :-
आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल रही है। आज आय के नए रास्ते खुलेंगे और नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी, लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखें, तभी आपको विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यस्तता के कारण आज मौसम का प्रतिकूल असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। आपको अपने जीवन साथी का विशेष सहयोग और साथ मिलेगा। शाम के समय की गई यात्रा सुखद और लाभकारी रहेगी। आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।
वृश्चिक राशि :-
विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का दिन आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने का है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज शाम को परिजनों से मिलने और रात में मौज-मस्ती करने का अवसर मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर आज आप कोई नई योजना बना सकते हैं। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि :-
जातकों का अगर कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपको विजय प्राप्त होगी। आज घरेलू सामानों पर पैसा खर्च होगा, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही पैसे खर्च करने होंगे। अगर आज आप पैसों के लेन-देन की सोच रहे हैं तो सावधान रहें। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु जी की आराधना करें।
मकर राशि :-
वालों के लिए खर्चों को बढ़ाने वाला रहेगा। आज कारोबार में किए गए कुछ नए बदलावों से आपको भरपूर लाभ मिल रहा है, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी सफल रहेंगे। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग संध्या के समय प्रबल रहेगा, लेकिन वाहन में सावधानी रखें। शाम के समय वाहन खराब होने से धन खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। पुत्र-पुत्री के विवाह के प्रसंग आज प्रबल हो सकते हैं। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं ।
कुंभ राशि:-
वाले अगर किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय का विचार कर रहे हैं तो उसके सभी संवैधानिक पहलुओं को गंभीरता से जांच लें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के अचानक शारीरिक कष्ट के कारण भागदौड़ और अधिक धन खर्च करने की स्थिति बन सकती है। यदि परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा है तो वह फिर से उठ सकता है, लेकिन आज परिवार के बड़े बुजुर्गों के सहयोग से वह समाप्त हो जाएगा। आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।
मीन राशि:-
वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। निकट और दूर की यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी आज मानसिक और बौद्धिक भार से मुक्त होते दिख रहे हैं। शाम को कहीं जाने की महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन शांत रहेगा। माता-पिता की सलाह आज आपके लिए मददगार और उपयोगी साबित होगी जिससे आप उनके साथ समय बिताएंगे। व्यापार में बहुत अच्छा पैसा और लाभ मिलेगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।