भोपाल। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी मंगलवार को भंग कर दी गई। यह फैसला प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद लिया। हालांकि, भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी आदेश तक जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी काम करते रहेंगे। जल्द ही नई कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारियों की बड़ी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला अध्यक्ष और प्रभारियों ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों का एलान जल्द से जल्द किए जाने की मांग संगठन के सामने उठाई। उनका कहना था कि विधानसभा चुनाव में हुई गलतियों को लोकसभा में नहीं दोहराया जाना चाहिए। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन में देरी हुई थी, जिसका खामियाजा पार्टी को चुनाव में उठाना पड़ा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी को बड़े नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारना चाहिए। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला कांग्रेस प्रभारी और अन्य कई पदाधिकारियों ने अपने मन का गुबार भी निकाला। जल्द बनेंगे नए पदाधिकारी प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश कार्यकारणी को भंग करने का निर्णय लिया गया है। आगामी आदेश तक जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी काम करते रहेंगे। जल्द ही नई कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। ये भी बोले जिलाध्यक्ष बड़े नेताओं के सामने जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों का गुस्सा भी फूटा।
उन्होंने कहा कि संगठन में नई नियुक्तियां हो।