सरवानिया महाराज में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया, भूतपूर्व सैनिकों का किया सम्मान, झंडे लगाकर सेना के परिजनों के लिए एकत्रित की धन राशि

Neemuch headlines December 7, 2023, 4:16 pm Technology

सरवानिया महाराज । नगर परिषद सरवानिया महाराज में आज 7 दिसंबर सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर हरिया भेरू चौक मंदिर परिसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने को झंडा दिवस के फ्लैग लगाकर सामूहिक राष्ट्रीय गान किया गया।

वही स्थानिय सेवानिवृत्ति सैनिक कुशाल सिंह राणावत का शाल व फूल माला से सम्मान किया गया। इस दौरान पूरे नगर से सैनिक कल्याण हेतु सहयोग राशि एकत्रित कर रैली निकाली गई। जिसमे पूरे नगर से गणमान्य नागरिंको, दुकानदारो, ठेकेदारो, निकाय कर्मचारीयो से कुल 65 हजार रु से अधिक की सहयोग राशि एकत्रित हुए। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष भुपेंश देवड़ा, पार्षद प्रतिनिधि नाहरसिंह कानावत, पत्रकार दिनेशजी वीरवाल, समाजसेवी चंद्द्वारायण पालीवाल सहित निकाय कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

Related Post