लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण पर बी.एस.एन.एल.व्दारा दी जायेगी छूट

Neemuch headlines December 6, 2023, 7:16 pm Technology

नीमच ।जिले में 9 दिसम्बर 2023 शनिवार को मध्य प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा सभी तहसील एवं जिला न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे आपसी समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा।

इसी में भारत संचार निगम लिमिटेड, मंदसौर ने भी अपनी राजस्व की लंबित राशि से सम्बंधित लगभग 163 प्रकरणों को नीमच, जावद एवं मनासा न्यायालयों में प्रस्तुत किया है।

नेशनल लोक अदालत 9 दिसम्बर 2023 में प्रस्तुत किये जाने वाले प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के लिए नीमच जावद एवं मनासा के न्यायालयों में सम्बंधित खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकण किया जावेगा। भारत संचार निगम लिमिटेड ने नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेषछूट का प्रावधान रखा है उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार प्रकरण के निराकरण के लिए बी.एस.एन.एल. के कार्यालय में भी 9 दिसम्बर 2023 के पूर्व भी सम्पर्क कर छूट का फायदा उठा सकते है।

दूरभाष, मोबाइल, एफ.टी.टी.एच. के लंबित राशि के प्रकरणों से सम्बंधित उपभोक्ता से बी.एस.एन.एल. आपसी समझोते से 10% से 50% तक छूट का लाभ लेकर प्रकरण निपटाने की अपील करता है।

यह जानकारी कनिष्ट लेखा अधिकारी बी.एस.एन.एल. मंदसौर भारत चंदेल ने दी।

Related Post