मंदसौर । अभी हाल ही में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपने यहां शारीरिक शिक्षक की भर्ती की यह भर्ती ऑल इंडिया से की गई हाल ही में आए रिजल्ट के अनुसार हॉकी मंदसौर के दो होनहार खिलाड़ी व कोच हिमांशु कुमावत, विवेक रूनवाल का चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन में शारीरिक शिक्षक के रूप में किया गया, यह जानकारी हाकी मंदसौर के सचिव अविनाश उपाध्याय व अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया ने दी उन्होंने बताया कि दोनों की हॉकी की शुरुआत कक्षा 6th से हुई जब यह दशपुर विद्यालय में अध्यनरत थे।
यहीं से राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिता में शिरकत की उसके बाद एशिया के नंबर वन फिजिकल कॉलेज एलएनआईपीई में चयन हुआ यहां से मास्टर डिग्री करी इसके बाद दोनों ने पटियाला से हॉकी में एन आई एस किया बाद में दोनों ही टाटा हॉकी अकैडमी जमशेदपुर में कोच के रूप में पदस्थ हुए यहां रहते हुए इन्होंने टाटा को हॉकी में कई उपलब्धियां दिलाए जहां विवेक का बैकग्राउंड खेल से रहा है विवेक के दादाजी गिरजा शंकर रूनवाल, मंदसौर के नामी खिलाड़ी रहे हैं। वही हिमांशु के परिवार का खेल से कोई बैकग्राउंड नहीं था हिमांशु के पिता ओमप्रकाश ठेकेदार है व मनमोहन वाटिका मैरिज गार्डन के ओनर है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हॉकी मंदसौर के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया, विनोद गर्ग, विशाल गोयल, त्रिभुवन कविश्वर, जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, कोच रवि कोपरगांवकर, दिनेश यादव, शैलेंद्र मसीह, खेलो इंडिया एन, आई, एस, कोच वैभव चौरसिया, मीत चौहान, मंगल बैरागी, ओमप्रकाश गुर्जर, राजेंद्र सिंह, भरत सिंह, शासकीय महाविद्यालय मंदसौर के खेल अधिकारी राजू कुमार, शासकीय महाविद्यालय दलोदा के खेल अधिकारी अब्दुल रज्जाक, सीनियर खिलाड़ी संजय तोमर, मनोज जैन, अंकित मंडोर, राकेश श्रीवास्तव, भारत देवड़ा, अजय सिंह गौड़, कमलेश शर्मा, शैलेंद्र परिहार, पिंटू आर्थर, डॉ हिमांशु यजुर्वेदी आदि ने बधाई दी व उनकी उज्वल भविष्य की कामना की।