Latest News

नौकरी पाने की लालच में हत्या की साजिश, बेटे ने सुपारी देकर पिता पर चलवादी गोली, गंभीर घायल.

Neemuch headlines November 21, 2023, 12:27 pm Technology

झारखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 25 साल के युवक ने अपने पिता की हत्या की सुपारी दे दीं। जी हां नौकरी की लालच में आकर युवक ने एक शख्स को अपने पिता को जान से मारने का काम सौंपा। आरोपी बेटे ने अपने पिता पर फायरिंग करा दी।

युवक के पिता सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) में नौकरी करते हैं। युवक उनकी हत्या करा अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाना चाहता था। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पिता पर चलवा दी गोली जानकारी के मुताबिक, युवक के पिता रामजी मुंडा को 16 नवंबर को रामगढ़ जिले के मटकमा चौक पर दिनदहाड़े अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में रामगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में उनका इलाज रांची के एक हॉस्पिटल में चल रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान उनके बेटे अमित मुंडा की कथित संलिप्तता पाई गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका बेटा अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने के लिए कथित तौर पर हमलावरों को सुपारी दिया था।

हमलावरों ने रामजी मुंडा पर गोली चला दी जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीएल कर्मचारी के बेटे को पकड़ने के बाद अब सुपारी लेने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। आगे की जांच जारी है। एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी सीसीएल में किसी कर्मचारी की सेवा अवधि के दौरान मृत्यु होने पर उसके कानूनी आश्रित को स्थायी नौकरी देने का प्रावधान है। नौकरी की लालच में आकर कर्मचारी के बेटे ने उनकी हत्या की साजिश रची।

Related Post